{"_id":"5fe1c3ca8ebc3e3dd0710b64","slug":"amit-shah-to-visit-west-bengal-in-january-would-visit-state-for-a-week-every-month-from-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन बंगाल: जनवरी में फिर जाएंगे अमित शाह, फरवरी से हर महीने बिताएंगे एक सप्ताह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशन बंगाल: जनवरी में फिर जाएंगे अमित शाह, फरवरी से हर महीने बिताएंगे एक सप्ताह
Tue, 22 Dec 2020 03:32 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 22 Dec 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का नियमित अंतराल पर दौरा करते रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि शाह फरवरी से हर महीने एक हफ्ते के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा किया करेंगे। इसके बारे में शाह ने अपनी हाल की यात्रा के दौरान राज्य के नेताओं के साथ हुई आंतरिक बैठक में बताया।
विज्ञापन
भाजपा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि शाह की अगली यात्रा के लिए दो तारीखें संभावित हैं, जिन्हें शाह के कार्यालय द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। जबकि 12 जनवरी को उनके राज्य का दौरा करने की संभावना है, जो स्वामी विवेकानंद की जयंती है, दूसरी तारीख जो विचाराधीन है, वह 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता से जब शाह की अगली यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, '20 जनवरी के बाद की संभावना है।' पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य सरकार पर शाह की यात्रा और उनकी उपस्थिति के कारण दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पत्नी को तलाक देंगे भाजपा सांसद सौमित्र खान, कहा- तृणमूल ने मेरा प्यार छीन लिया
पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ सांसद ने कहा, 'उन्होंने हमें बताया कि फरवरी के बाद से वह विधानसभा चुनाव तक राज्य में हर महीने लगभग एक सप्ताह बिताएंगे। उनकी उपस्थिति से पार्टी कैडर को बढ़ावा मिलता है जो राज्य सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से उत्पीड़न झेल रहे हैं।'
सूत्रों ने कहा कि शाह दो दिनों तक राज्य में रहेंगे। पूर्व भाजपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या और विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक हिंसा को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर हमला किया था। शाह ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 200 सीटों का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री हाल ही में राज्य की दो दिवसीय यात्रा करके वापस लौटे हैं। बंगाल में अगले साल 2021 के मध्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि इसकी तारीखों का फिलहाल एलान नहीं हुआ है।
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को 18 सीटें जीतकर चौंका दिया था। यह राज्य में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लोकसभा चुनावों में मिली जीत के बाद पार्टी के लिए आगामी विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। वह यहां जीत हासिल करके विपक्ष को एक मजबूत संदेश देना चाहती है।