फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah speaks over triple talaq, bjp wants to end the triple talaq

अमित शाह की हुंकार, कहा मुस्लिम बहनों के अधिकारों को छीन रहा तीन तलाक

Sun, 07 May 2017 07:57 AM IST
एजेंसी/ अगरतला 
एजेंसी/ अगरतला  Updated Sun, 07 May 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
amit shah speaks over triple talaq, bjp wants to end the triple talaq
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत में जाति, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर हर महिला को संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं से इन अधिकारों से वंचित कर देता है।  
विज्ञापन


त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक प्रेस कांफ्रेंस में शाह ने कहा कि भाजपा तीन तलाक के खिलाफ और पार्टी ने इस मुद्दे पर अपनी राय से सुप्रीम कोर्ट को अवगत करा दिया है। शाह प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए माकपा शासित त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद से देश के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की है। शाह ने कहा कि चुनावों में मिली जीत यह साबित करती है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है और यह आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन साल के शासनकाल के दौरान भाजपा नीत राजग सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे हैं, जबकि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप लगे थे। पीएम मोदी के नए विकास मॉडल का प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।  


शाह बोले, त्रिपुरा में भाजपा की होगी अगली सरकार
- अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि त्रिपुरा में अगली सरकार भाजपा की होगी। उन्होंने प्रदेश में माकपा के कुशासन को खत्म करने के लिए भाजपा को एकमात्र विकल्प बताया। शाह ने कहा कि पिछले 25 सालों से त्रिपुरा भ्रष्टाचार के माहौल में जी रहा है। यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष ने त्रिपुरा में गैर वामपंथी पार्टियों के साथ गंठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed