{"_id":"66fa340c2fd202e68d0ec202","slug":"amit-shah-slams-congress-president-kharge-for-dragging-pm-modi-into-health-matters-news-updates-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: रैली में तबीयत बिगड़ने के बाद भी पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले खरगे पर बरसे शाह; कहा- कितनी नफरत...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: रैली में तबीयत बिगड़ने के बाद भी पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले खरगे पर बरसे शाह; कहा- कितनी नफरत...
Mon, 30 Sep 2024 10:46 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:46 AM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को तबियत बिगड़ने पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। इस बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है।
विज्ञापन
अमित शाह मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाए बिना मरने वाला नहीं हूं' बयान पर सियासी विवाद गहरा गया है। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुचिकर और अपमानजनक व्यवहार करके खुद अपने नेताओं और अपनी पार्टी को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह ने लिया खरगे को आड़े हाथ
भाजपा नेता अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में अपमानजनक बातें कहकर खुद अपने नेताओं और अपनी पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। अपनी कटुता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बेवजह प्रधानमंत्री को अपने निजी स्वास्थ्य मामलों में यह कहकर घसीटा कि वह पीएम मोदी को सत्ता से हटाने के बाद ही मरेंगे।'
विज्ञापन
पीएम मोदी से कितनी नफरत...
उन्होंने कहा, 'इससे पता चलता है कि कांग्रेस के लोगों को पीएम मोदी से कितनी नफरत और डर है कि वे लगातार उनके बारे में सोचते रहते हैं। जहा तक खरगे के स्वास्थ्य की बात है पीएम मोदी, मैं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें। वे कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देखने के लिए जीवित रहें।
विज्ञापन
क्या है मामला?
जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं।
खरगे की तबीयत उस समय बिगड़ी जब वह एक दिन पहले ही कठुआ जिले में आतंकियों के खिलाफ अभियान में बलिदान हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दे रहे थे। अचानक ही उनको बेचैनी महसूस हुई और चक्कर आने लगा। सहयोगियों ने उन्हें तुरंत कुर्सी पर बिठाया। वहां, मौजूद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद जीएमसी कठुआ में भी भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद छुट्टी दे दी। जनसभा के दौरान कुछ मिनट के लिए अफरा-तफरी रही, लेकिन खुद को संभालते हुए खरगे ने मंच से बैठकर ही फिर बोलना शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें चक्कर आ गया था। उन्होंने दो मिनट में अपने भाषण को समाप्त किया। कहा था, 'मैं 83 साल का हो गया हूं, लेकिन इतना जल्दी मरने वाला नहीं हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा, जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।'