फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said Political parties should work on the basis of ideology for healthy politics

शाह ने कहा- स्वस्थ राजनीति के लिए विचारधारा के आधार पर काम करें राजनीतिक दल

Wed, 13 Jun 2018 10:06 PM IST
हरेन्द्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हरेन्द्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said Political parties should work on the basis of ideology for healthy politics

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि अगर देश के राजनीतिक दल विचारधारा के आधार पर काम करते हैं, तो यह स्वस्थ राजनीति का लक्षण है। उन्होंने कहा कि कि भाजपा के सदस्यता अभियान से प्रेरित हो कर विपक्षी दल भी अब इसी रास्ते का अनुकरण कर रहे हैं। 2019 के चुनावों को देखते हुए भाजपा अब नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ करते हुए पार्टी कार्यकर्तोओं को अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक दल की कोई भी विचार धारा हो और विचारधारा के आधार पर अगर राजनीति दल काम करेंगे, तो यह स्वस्थ राजनीति का लक्षण है। उन्होंने कहा कि हर राजनीति दल को चाहिए कि वह अपनी विचारधारा को डॉक्यूमेंटेड करे और अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करे, ताकि देश की राजनीति का माहौल स्वस्थ हो और स्वच्छ हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा का उद्देश्य देश की राजनीति और समाज को बदलने का है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कभी विपक्ष उनके सदस्यता अभियान की मजाक उड़ाते हुए उसे 'मूर्खता का अभियान' कहता था। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि जब उनके सदस्यता अभियान से प्रेरित होकर शरद पवार और अखिलेश यादव भी अपनी पार्टियों के लिए सदस्य अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के संगठन का प्रभाव ही है कि सभी दलों को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि 2014 में सत्ता में आने के बाद पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत अभी तक 11 करोड़ ने नए सदस्य जोड़े हैं और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 11 लाख कार्यकर्ताओं को इस महाअभियान के तहत प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया था, जो असंभव सा प्रतीत हो रहा था, लेकिन पार्टी कार्यशालाओं के जरिए अभी तक 10 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर चुकी है। 

शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता तैयार करना है, जो देशभर में लोगों के बीच जाकर के सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बता सके और उनको पार्टी के साथ जुड़ सकें। इस प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को यह भी सिखाया जाएगा कि कैसे मीडिया से प्रभावशाली ढंग से निपटा जाए। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत 12 पुस्तकों का विमोचन किया गया है। इन पुस्तिकाओं में कार्यकर्ताओं को मीडिया ट्रेनिंग बुकलेट, पंचायस स्तर कार्यकर्ता के लिए ट्रेनिंग बुकलेट, निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए ट्रेनिंग बुकलेट, किसान मोर्चा के लिए ट्रेनिंग बुकलेट और महिला मोर्चा के लिए ट्रेनिंग बुकलेट के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा इन बुकलेट में श्यामा प्रसाद की जीवनी, दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और मंडल स्तर पर प्रचार के कार्यक्रमों की जानकारियां दी गई हैं।


2019 का चुनाव बीजेपी के लिए खासा महत्व रखता है। आम चुनाव से पहले लोगों तक केंद्र सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने और जागरूक करने के लिए भाजपा तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पार्टी अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद बनाने में जुटी हुई है।  संपर्क फॉर समर्थन और बूथ संपर्क कार्यक्रमों के जरिए पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है। इसके तहत बीजेपी के 4000 से ज्यादा कार्यकर्ता समाज के एक लाख प्रबुद्धजनों से मिल कर रहे हैं और उन्हें सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियां दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed