{"_id":"64bfd328a15e6773a90f6d55","slug":"amit-shah-said-he-has-written-to-leaders-of-opposition-in-both-houses-for-discussion-on-manipur-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: अमित शाह ने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा पत्र, बोले- सरकार मणिपुर पर चर्चा करने के लिए तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: अमित शाह ने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा पत्र, बोले- सरकार मणिपुर पर चर्चा करने के लिए तैयार
Tue, 25 Jul 2023 07:20 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:20 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर जब तक चाहें तब तक चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : संसद टीवी
विस्तार
संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही के दौरान विपक्ष जोरदार हंगामा कर रहा है। लगातार हंगामे की वजह से राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र से बर्खास्त कर दिया। लेकिन इसके बाद भी विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सरकार मणिपुर हिंसा पर सदन में चर्चा करे और पीएम मोदी भी सदन में मणिपुर पर बयान दें। वहीं इस पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर जब तक चाहें तब तक चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को तैयार
हाल ही में चार मई की घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है, वीडियो में दो महिलाओं को भीड़ ने निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया था। अमित शाह लोकसभा में बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक पर जवाब दे रहे थे तभी उन्होंने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, और वह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
शाह बोले- विपक्ष को दलितों में और न ही महिला कल्याण में कोई दिलचस्पी नहीं है
जब अमित शाह बोल रहे थे तो विपक्ष के नेता खूब जोर-जोर से नारे लगा रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि जो लोग नारे लगा रहे हैं, उन्हें न तो सहयोग में, न ही सहकारी समितियों में, न ही दलितों में और न ही महिला कल्याण में कोई दिलचस्पी है। आगे कहा कि मैं दोहराना चाहता हूं कि मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को पत्र लिखा है कि सरकार जब तक चाहें चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
लोकसभा ने बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक किया पारित
आगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार किसी चीज से नहीं डरती है। जो लोग मणिपुर मुद्दे पर बहस करना चाहते हैं वे बहस कर सकते हैं। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद लोकसभा में बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक को शोर-शराबे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया। बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक का उद्देश्य सहकारी समितियों को पारदर्शी बनाकर और नियमित चुनाव की प्रणाली शुरू करके उन्हें मजबूत करना है।