फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah promises permanent political solution for west bengal hill population panel pankaj kumar singh

सिलीगुड़ी में शाह का आश्वासन: बोले- सांविधानिक दायरे में मिलेगा स्थाई राजनीतिक हल; बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर?

Sat, 22 Aug 2026 07:31 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, सिलिगुड़ी।
एएनआई, सिलिगुड़ी। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 07:31 PM IST
सार

बंगाल के पहाड़ी इलाकों के लंबे समय से जुड़े मुद्दों पर केंद्र ने स्थायी राजनीतिक समाधान का भरोसा दिया है। अब पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति अंतिम समझौते की रूपरेखा तय करेगी, जिस पर सबकी नजर रहेगी। अमित शाह ने क्या-क्या वादा किया है? जानिए...
 

विज्ञापन
amit shah promises permanent political solution for west bengal hill population panel pankaj kumar singh
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों के लोगों के मुद्दों पर जल्द स्थायी राजनीतिक समाधान देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि यह समाधान भारत के संविधान के दायरे में होगा। लंबित मुद्दों के निपटारे के लिए केंद्र से पर्याप्त फंड देने का भी आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को सिलिगुड़ी में अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पहाड़ी इलाकों के विभिन्न संगठनों और अन्य पक्षों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अलग पहचान और सांविधानिक मान्यता पर हुई चर्चा
गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में पश्चिम बंगाल के पहाड़ी लोगों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें अलग पहचान की मांग, स्थायी राजनीतिक समाधान और भारत के संविधान के तहत मान्यता से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। गृह मंत्रालय ने कहा कि अमित शाह ने जल्द स्थायी राजनीतिक समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने समुदाय की अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। शाह ने कहा कि केंद्र से पर्याप्त फंड मिलने पर लंबित मुद्दों को सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CAPF: अर्धसैनिक बलों की लंबित मांगों के लिए जंतर-मंतर पर होगी भूख हड़ताल, एक्स पैरा मिलिट्री एसोसिएशन का एलान

पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बनेगी समिति
बैठक में समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक समिति बनाने का फैसला भी किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मौजूदा वार्ताकार पंकज कुमार सिंह करेंगे। गृह मंत्रालय के मुताबिक, समिति अंतिम समझौते से जुड़े तौर-तरीकों को तय करेगी। यही समिति उस समझौते का ब्योरा अंतिम रूप देगी, जिसे पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए भारत के संविधान के दायरे में स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में तैयार किया जाएगा।


बैठक में कई राजनीतिक प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में सांसद राजू बिष्ट, सांसद हर्षवर्धन सिंगला, हिल्स मामलों के मंत्री विशाल लामा, जीजेएम नेता बिमल गुरुंग और जीएनएलएफ नेता मान घीसिंग भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक भरत छेत्री, विधायक सोनम लामा, विधायक नोमान राय, सीपीआरएम नेता जेबी राय, गोरानीमो नेता दावा पाखरीन और सुमेती नेता विकास राय समेत कई अन्य प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

सौहार्दपूर्ण माहौल में खत्म हुई बैठक
गृह मंत्रालय ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त हुई। विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं ने अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को उनके सौहार्दपूर्ण और उदार रुख के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed