{"_id":"5ce853b4bdec2207836090ec","slug":"amit-shah-government-speculation-on-new-responsibility-may-change-in-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह की सरकार में नई जिम्मेदारी पर कयासबाजी तेज, संगठन में भी भारी बदलाव की उम्मीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शाह की सरकार में नई जिम्मेदारी पर कयासबाजी तेज, संगठन में भी भारी बदलाव की उम्मीद
Sat, 25 May 2019 01:57 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 25 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद अब सरकार के गठन और उसमें नई जिम्मेदारियों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा अमित शाह की नई भूमिका को लेकर की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री उन्हें गुजरात की तरह अपने मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अमित शाह को गृहमंत्रालय की अहम जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, वित्तमंत्री अरुण जेटली के खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी जगह शाह को वित्तमंत्री बनाने की भी चर्चा है। लेकिन वित्तमंत्री पद के लिए पियूष गोयल के नाम की भी चर्चा है जो अरुण जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
संगठन को कमजोर नहीं होने देना चाहेगी भाजपा
भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अमित शाह की नई भूमिका को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी कभी भी संगठन को कमजोर नहीं करना चाहेगी। चूंकि अमित शाह ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर ऐतिहासिक काम किया है, उनके अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने देश के अनेक हिस्सों में अपनी पहुंच बनाई है, इसलिए इस बात की उम्मीद कम ही है कि उन्हें संगठन से हटाकर कोई दूसरी जिम्मेदारी दी जाए। आगे भी दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनको लेकर भाजपा बहुत सतर्क है। पार्टी इन जगहों पर अपने प्रदर्शन को मजबूत करने की कोशिश करेगी, यही कारण है कि अमित शाह की भूमिका को लेकर अभी भी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
संगठन पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं करना चाहेंगे मोदी
अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास विश्वस्त व्यक्ति हैं। उनके भाजपा अध्यक्ष के तौर पर रहते हुए परोक्ष रुप से संगठन पर भी उनकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। माना जाता है कि अमित शाह को वहां से हटाकर वे संगठन पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, उनके पास जेपी नड्डा या राजनाथ सिंह जैसे अपने विश्वस्त व्यक्ति को संगठन की कमान देकर शाह को सरकार में बड़ी भूमिका देने का विकल्प भी जरुर है जिसे वे समय आने पर आजमा सकते हैं।
विज्ञापन