फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah discharge from aiims suffering from swine flu delhi

एम्स से डिस्चार्ज हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, ट्वीट कर बोले, 'अब पूरी तरह स्वस्थ हूं'

Sun, 20 Jan 2019 10:32 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Sun, 20 Jan 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Amit shah discharge from aiims suffering from swine flu delhi
अमित शाह - फोटो : PTI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। एम्स के डॅाक्टरों ने 15 दिन तक अमित शाह को आइसोलेशन में रखने की सलाह दी थी। उन्होंने ट्वीट करके शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद जताते हुए कहा कि अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और आवास आ गया हूं।
विज्ञापन




 


गौरतलब है कि एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में शाह का इलाज चल रहा था। जांच में शाह एच1एन1 वायरस के मिशिगन स्ट्रेन पीड़ित मिले थे। ये स्ट्रेन वर्ष 2016 में भारत में पहली बार सामने आया था। तब से लेकर अब तक हर वर्ष हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद भी करीब दो सप्ताह तक बेड रेस्ट लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते बुधवार को होने वाली कमेटी की बैठक शाह की अस्वस्थता के कारण टालनी पड़ी थी। इसी महीने गठित 17 कमेटियों को आम चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लेना था। 


इन दिनों भाजपा के कई नेता अस्वस्थ हैं। वित्त मंत्री जेटली इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं। कयास यहां तक हैं कि वे एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं करेंगे। जेटली के न होने से प्रचार समिति की पहली दो बैठकों में चुनावी थीम और मुख्य नारा तय नहीं हो सका था। केंद्रीय मंत्री प्रसाद को भी एक हफ्ते बेड रेस्ट पर रहना होगा तो, शुगर लेबल बढ़ने के कारण मुंबई में मंच पर बेहोश हुए गडकरी भी स्वस्थ नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed