Amit Shah: 'असम ही नहीं पूरे देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों की करेंगे पहचान', रैली में बोले गृह मंत्री शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। जहां उन्होंने असम में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिनमें महान संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल का पुनर्विकास प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में निगरानी बढ़ाने वाले आईसीसीएस सेंटर का उद्घाटन आदि शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
गृह मंत्री ने असम दौरे की शुरुआत गुवाहाटी में 'शहीद स्मारक क्षेत्र' में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके की। इसके बाद बटाद्रवा पहुंचने पर गृह मंत्री का 'गायन-बयान' (गायक और ढोल वादक) द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। शाह ने संत शंकरदेव के जन्मस्थल का पुनर्विकास के बाद उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद शाह केंद्रीय भवन में भी गए जहां 'गुरु आसन' (पूजनीय संत की सीट) रखी है। 'महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र' नाम की इस जगह को फिर से विकसित करने का फैसला सबसे पहले 2021-22 के राज्य बजट में प्रस्तावित किया गया था।
इस परियोजना को न केवल ऐतिहासिक स्थल बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने के लिए भी डिजाइन किया गया है। यहां महापुरुष शंकरदेव से जुड़े जीवन, आदर्शों और कलात्मक विरासत और राज्य की व्यापक सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाया गया है। सरमा ने कहा कि यह परियोजना (आविर्भाव क्षेत्र), महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की विरासत का सम्मान करते हुए, 'असम के सत्रों, नामघरों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता' को मजबूत करती है।
एक लाख बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई
बोरदुरवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव ने 'एक भारत' का आह्वान किया था, जिसका अब पीएम नरेंद्र मोदी पालन कर रहे हैं। अमित शाह ने दावा किया कि असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से 1 लाख बीघा से ज्यादा जमीन खाली करवाई है। हम न सिर्फ असम से बल्कि पूरे भारत से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करेंगे। उन्होंने कहा, हमने उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए, इन समझौतों की 92% शर्तें पूरी हो चुकी हैं।
पूरे देश से घुसपैठियों की पहचान की जाएगी
शाह ने कहा, 'बीजेपी पूरे देश से सभी घुसपैठियों को हटाने का संकल्प लेती है। क्या यह सही था कि शंकरदेव की इस जगह पर बांग्लादेशी घुसपैठिए थे? मैं हिमंत बिस्वा सरमा को यहां से घुसपैठियों को हटाने और नामघर को फिर से स्थापित करने के लिए बधाई देता हूं। एक लाख बीघा से ज्यादा जमीन घुसपैठियों से आजाद कराई गई है। कांग्रेस ने इतने वर्षों तक राज किया, लेकिन उसने असम आंदोलन में जान देने वालों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी वर्षों तक घुसपैठियों को आगे बढ़ाती रही और 1983 में आईएमडीटी एक्ट लाकर उन्होंने घुसपैठियों को यहां बसने का कानूनी रास्ता बनाया।'
#WATCH | Nagaon, Assam | Union Home Minister Amit Shah says, "The BJP resolves to remove all infiltrators from the entire country...Was it right that Bangladeshi infiltrators were there at this place of Sankardeva? I congratulate Himanta Biswa Sarma for removing the infiltrators… pic.twitter.com/NPeNI6aEEe
— ANI (@ANI) December 29, 2025
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, 'आज मैं भारत रत्न गोपीनाथ जी को बड़ी श्रद्धा के साथ याद करता हूं, जिन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को असम को भारत में रखने के लिए मजबूर कर दिया। गोपीनाथ जी न होते तो शायद ये असम और पूरा उत्तर पूर्व आज भारत का हिस्सा न होता।'
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट: आज दो अहम मामलों पर होगी नजर; सेंगर की उम्रकैद निलंबन पर सुनवाई, अरावली विवाद पर भी होगी बहस
गुवाहाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने वाले आईसीसीएस सेंटर की देंगे सौगात
इसके बाद अमित शाह गुवाहाटी लौटेंगे, जहां वे शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट की 111 करोड़ रुपये की नई इमारत और 189 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ICCS) का उद्घाटन करेंगे। ICCS राज्य में सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी में 2,000 से ज़्यादा CCTV कैमरों की निगरानी करेगा। शाह शाम में नई दिल्ली रवाना होने से पहले गुवाहाटी में 291 करोड़ रुपये के ज्योति बिष्णु सांस्कृतिक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। यह 5,000 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.