{"_id":"5fc260688ebc3e9bd50633c2","slug":"amit-shah-appeal-to-the-protesting-farmers-that-government-is-ready-to-hold-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने की किसानों से अपील, कहा- आपकी हर समस्या पर सरकार चर्चा करने को तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने की किसानों से अपील, कहा- आपकी हर समस्या पर सरकार चर्चा करने को तैयार
Sat, 28 Nov 2020 08:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 28 Nov 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
देश में बढ़ते प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से अपील करते हुए कहा है कि भारत सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने आप सभी को तीन दिसंबर को बात करने के लिए आमंत्रित किया है, आप लोग आइए और सरकार के सामने अपनी बातें रखिए। हमारी सरकार आप लोगों की हर मांग और समस्या पर बातचीत करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि अलग-अलग जगह नेशनल और स्टेट हाइवे पर किसान भाई अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ इतनी ठंड में खुले में बैठे हैं, इन सब से मैं अपील करता हूं कि दिल्ली पुलिस आपको एक बड़े मैदान में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है, जहां आपको सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आप रोड की जगह निश्चित किए गए स्थान पर अपना धरणा-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढ़ंग से, लोकतांत्रिक तरीके से करते हैं तो इससे किसानों की भी परेशानी कम होगी और आवाजाही कर रही आम जनता की भी परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
3 दिसंबर से पहले बात के लिए निर्धारित स्थान पर जाएं किसान
उन्होंने कहा कि अगर किसान चाहते हैं कि भारत सरकार जल्द बात करे, 3 दिसंबर से पहले बात करे, तो मेरा आपको आश्वासन है कि जैसी ही आप निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित हो जाते हैं, उसके दूसरे ही दिन भारत सरकार आपकी समस्याओं और मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है
I appeal to the protesting farmers that govt of India is ready to hold talks. Agriculture Minister has invited them on December 3 for discussion. Govt is ready to deliberate on every problem & demand of the farmers: Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/z6zyJ6sr8l
— ANI (@ANI) November 28, 2020
किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी। अब शनिवार को किसानों ने एक बार फिर बैठक की, जिसमें उन्होंने आगे की रणनीति पर मंथन किया। इसके बाद किसानों ने सिंघु बॉर्डर से नहीं हटने का फैसला लिया है। पुलिस लगातार किसान नेताओं के संपर्क में है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।