फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah and JP Nadda sets target for BJP to win with bigger margin in 2024 Lok Sabha polls

BJP Mission 2024: अक्तूबर से जनवरी तक चलेगा मंत्रियों के प्रवास का दूसरा दौर, 50 फीसदी सीटें जीतने का लक्ष्य

Thu, 08 Sep 2022 06:08 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Sep 2022 06:08 AM IST
सार

प्रभारी मंत्रियों से अलग-अलग सीटों से सभी तरह की सूचना एकत्र करने के बाद बनाई तीनों कमेटियों को पहले से तय योजना के मुताबिक लगातार कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंगलवार को हुई बैठक में प्रत्येक सीट की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
Amit shah and JP Nadda sets target for BJP to win with bigger margin in 2024 Lok Sabha polls
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

बीते चुनाव में हारी हुई 144 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। इन सीटों पर प्रभारी मंत्रियों के प्रवास का दूसरा दौर अक्तूबर से जनवरी तक चलेगा। पार्टी ने इन 144 में से आधी सीटों पर हर हाल में जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्रियों से अलग-अलग सीटों से सभी तरह की सूचना एकत्र करने के बाद बनाई तीनों कमेटियों को पहले से तय योजना के मुताबिक लगातार कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंगलवार को हुई बैठक में प्रत्येक सीट की समीक्षा की गई। सूत्रों ने बताया कि आठ प्रभारी मंत्रियों ने अपने कलस्टर में प्रवास नहीं किया था। इस पर शाह ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे इसी महीने पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


संगठन महासचिव ने दी प्रस्तुति
संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कलस्टर प्रभारी की रिपोर्ट पर इन सीटों पर योजनाओं के लाभार्थी, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार, उम्रवार मतदाताओं की संख्या के साथ अवसर के साथ चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल-ओडिशा से सकरात्मक संदेश
बीते लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हारी हुई कुछ सीटें चिन्हित कर ऐसी ही तैयार की थी। तब पार्टी को 30 फीसदी सीटों पर सफलता मिली थी। इस बार 50 फीसदी सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सूत्रों का कहना है कि पं.बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा से मिले संकेत सकारात्मक हैं। पार्टी ने यहां बूथस्तर पर तैयारी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed