{"_id":"6857b25fc0207928210b27d0","slug":"america-voted-for-trump-netanyahu-became-the-boss-shiv-sena-mp-s-taunt-on-us-attacks-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US vs Iran: 'अमेरिका ने वोट ट्रंप को दिया, बॉस नेतन्याहू बन गए', अमेरिकी हमलों को लेकर शिवसेना सांसद का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US vs Iran: 'अमेरिका ने वोट ट्रंप को दिया, बॉस नेतन्याहू बन गए', अमेरिकी हमलों को लेकर शिवसेना सांसद का तंज
Sun, 22 Jun 2025 01:06 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:06 PM IST
सार
संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। ट्रंप ने इस्राइल को भी बधाई दी। इस पर शिवसेना सांसद ने तंज कसा।
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान पर अमेरिकी हमलों और इस्राइल अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए वोट दिया, लेकिन नेतन्याहू को अपना बॉस बना लिया।
अमेरिकी हमलों को लेकर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हमलों ने संघर्ष में बढ़ोतरी की है। ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे को झटका दिया। श्रीवास्तव ने कहा कि इस्राइल और अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई एक बड़ी वृद्धि है। इन कार्रवाइयों के कारण ईरान को विनाशकारी झटका लगा है और इस हमले में ईरान की गहरी भूमिगत परमाणु सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। चाहे वह ट्रंप प्रशासन हो या कोई अन्य प्रशासन, सभी ने अपने विचार व्यक्त किए हैं कि वे ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।
ये भी पढ़ें: 'ईरान नहीं रुका तो और हमले होंगे', परमाणु ठिकानों को बर्बाद करने के बाद ट्रंप; सेना को दी बधाई
विज्ञापन
संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि हमने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बहुत सफल हमला किया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। अगर ईरान ने अब भी हमला किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं हुई तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं। हम पश्चिम एशिया में दादागिरी दिखाने वाले ईरान की परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे।
ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में दादागिरी दिखाने वाले ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और आसान होंगे। 40 वर्षों से ईरान इस्राइल और अमेरिका पर निशाना साधता रहा है। लोगों को मारता रहा है। वे हमारे लोगों को मार रहे हैं, उनके हाथ उड़ा रहे हैं, सड़क किनारे बमों से उनके पैर उड़ा रहे हैं... उनके जनरल कासिम सुलेमानी ने बहुत से लोगों को मार डाला। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह जारी नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें: 'फोर्डो चला गया', ईरान में हमलों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिए परमाणु ठिकाने खत्म होने के संकेत
अमेरिकी देशभक्तों को बधाई
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया जैसा कि शायद पहले किसी टीम ने काम नहीं किया है। हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं। मैं इस्राइली सेना को उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आज रात उन शानदार मशीनों को उड़ाया और अमेरिका की पूरी सेना को एक ऐसे ऑपरेशन पर बधाई देना चाहता हूं जैसा कि दुनिया ने कई दशकों में नहीं देखा है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन