फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ambaji Mandir gujarat wiki where modi reached from sea plane

ये है अंबाजी मंदिर की खासियत, जहां 100km से ज्यादा का सफर कर सी प्लेन से पहुंचे PM

Tue, 12 Dec 2017 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 12 Dec 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Ambaji Mandir gujarat wiki where modi reached from sea plane
अंबाजी मंदिर

गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा के अंबाजी मंदिर पहुंचे। यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है, इसे शक्ति की देवी सती का मंदिर माना जाता है। हिंदुओं के पुराने और पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक अंबाजी मंदिर गुजरात और राजस्थान की सीमा पर बनासकांठा के दांता में बना हुआ है। इसे 1200 साल पुराना बताया जाता है, 1975 में इसके जीर्णोधार का काम शुरू हुआ था जो फिलहाल जारी है।

विज्ञापन


गुजरात: अंबाजी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, सी प्लेन से आए थे धरोई डैम
विज्ञापन


मंदिर का शिखर 103 फीट ऊंचा है, जिसपर 358 स्वर्ण कलश सजे हुए हैं। अहमदाबाद से इस मंदिर की दूरी 100 किलोमीटर से ज्यादा है। बता दें कि मोदी आज साबरमती रिवर फ्रंट से सी प्लेन में बैठकर अंबाजी मंदिर तक पहुंचे थे। पीएम सी प्लेन से धरोई डैम पर उतरे थे, वहां से वह सड़क मार्ग से अंबाजी मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोदी पहले अहमदाबाद में रोड शो करना चाहते थे, लेकिन वहां की पुलिस ने उनको इजाजत नहीं दी थी। राहुल गांधी भी रोड शो करना चाहते थे लेकिन उनको भी इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर हमला बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed