फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: people think China's anger over Dalai Lama issue is due to India's growing strength

अमर उजाला पोल: 91 फीसदी ने माना भारत की बढ़ती ताकत से बौखला रहा है चीन

Fri, 07 Apr 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 07 Apr 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
 amarujala poll: people think China's anger over Dalai Lama issue is due to India's growing strength

चीन के सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर भारत दलाईलामा को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने की अनुमति देकर घटिया खेल खेलता है तो चीन को भी ‘ईंट का जवाब पत्थर से देने में’ हिचकना नहीं चाहिए। दो अंग्रेजी अखबारों चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स ने भारत के गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू के बयान के बाद भारत पर तीखा हमला बोला था। रिजिजू ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश, जिसे चीन दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है, वह भारत का अभिन्न हिस्सा है।

विज्ञापन


रिजिजू की टिप्पणियों पर विरोध जताते हुए इन अखबारों ने कहा कि भारत दलाईलामा का इस्तेमाल चीन के खिलाफ एक ‘रणनीतिक औजार’ के रूप में कर रहा है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि चीन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के  प्रतिबंध के खिलाफ ‘वीटो जैसे मजबूत’ अधिकार का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने से चीन इतना नाराज है कि वे अपनी बौखलाहट छुपा नहीं पा रहा। इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों की राय जानना चाही। अमर उजाला द्वारा कराए गए पोल में पाठकों ने माना है कि दलाई लामा मुद्दे पर चीन की बौखलाहट भारत की बढ़ती ताकत का नतीजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में सवाल किया गया था कि दलाई लामा मुद्दे पर चीन की बौखलाहट क्या भारत की बढ़ती ताकत का नतीजा है? इस सवाल पर पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।


सबसे अधिक 91.54 फीसदी (8009) पाठकों ने माना कि लामा मुद्दे पर चीन की बौखलाहट भारत की बढ़ती ताकत का नतीजा है। वहीं, 8.47 फीसदी (740) पाठकों ने कहा कि लामा मुद्दे पर चीन की बौखलाहट भारत की बढ़ती ताकत का नतीजा नहीं है। पोल में कुल 8749 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed