फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amaruajla poll: 87 percent of voters think that Aam Admi party's magic is getting dull in Delhi

अमर उजाला पोलः 87 फीसदी लोगों ने माना दिल्ली में फीका पड़ रहा है 'आप' का जादू

Fri, 14 Apr 2017 07:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Fri, 14 Apr 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
amaruajla poll: 87 percent of voters think that Aam Admi party's magic is getting dull in Delhi

आम आदमी पार्टी को द‌िल्ली की राजौरी गार्डन व‌‌िधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाजपा के मनज‌िंदर स‌िरसा ने आप उम्मीदवार हरजीत स‌िंह को भारी मतों से हराया। आप उम्‍मीदवार की हालत ये रही कि उनकी जमानत तक जब्त हो गई।

विज्ञापन


आप की यह करारी हार कुछ ही दिनों में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। दो साल पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए 70 में से 67 सीटें जीत ली थीं। लेकिन इतने कम समय में ही पार्टी की इतनी बुरी हालत हो चुकी है कि उसकी आगे की राजनीति पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। कोई इसे पार्टी के बुरे दिनों की शुरूआत बता रहा है तो कोई आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी तो कोई इसे आप का जादू खत्म होना बता रहा है।।
विज्ञापन


इस मामले पर अमर उजाला डॉटकॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या आप भी मानते हैं दिल्‍ली में फीका पड़ रहा है आप का जादू? 

इस पोल के जवाब में हमें कुल 9145 वोट मिले जिसमें हां पर 86.63% (7922) और नहीं पर 11.92% (1090) वोट मिले जबकि कह नहीं सकते पर 1.45% (133) वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed