{"_id":"58f1adb64f1c1bc342cf8390","slug":"amarinder-singh-called-harjit-sajjan-pro-khalistan-sympathiser-central-called-him-war-hero","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के रक्षामंत्री का भारत दौराः मोदी सरकार के लिए 'हीरो' तो कांग्रेस के लिए 'खालिस्तान समर्थक'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कनाडा के रक्षामंत्री का भारत दौराः मोदी सरकार के लिए 'हीरो' तो कांग्रेस के लिए 'खालिस्तान समर्थक'
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
हरजीत सज्जन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन के भारत दौरे पर केंद्र और राज्य सरकार की राय एक दूसरे से बिलकुल अलग है। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सज्जन और कनाडा में उनके सहयोगियों को खालिस्तान का समर्थक और हमदर्द बताया, वहीं विदेश मंत्रालय ने उन्हें वॉर हीरो का दर्जा दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने भी कैनेडियन रक्षा मंत्री पर खड़े किए सवाल, खालिस्तान मुद्दे पर सज्जन से मांगी सफाई
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार को भेजे गए सज्जन के परिचय में लिखा है कि उन्होंने कनाडा में सिख समुदाय की सेवा की है। वो सैनिक और पुलिस अफसर दोनों रह चुके हैं। साथ ही भेजे गए पत्र में ये भी बताया गया कि अफगानिस्तान में आतंकविरोधी अभियान में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
जबकि राज्य सरकार सज्जन को खालिस्तान का समर्थक बता रही है। कांग्रेस ने सज्जन से खालिस्तान के मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ करने को कहा है। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि कनाडियन अधिकारी इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने के बजाय तथ्य छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कट्टरवाद के खिलाफ अपने स्टैंड पर कायम हैं कैप्टन, विरोधियों पर निकाला गुस्सा
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सज्जन और उनके साथी मंत्रियों व सांसदों का भारत विरोधी ताकतों के साथ एकजुट होना जगजाहिर है। इनमें से किसी ने भी इस तथ्य को नकारा नहीं है।
आपको बता दें कि कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन 19 अप्रैल से 4 दिनों के भारत दौरे पर आने वाले हैं।