फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll will mahendra nath pandey be a positive sign for bjp in up

अमर उजाला पोल: महेंद्र नाथ पांडेय को यूपी के बीजेपी अध्यक्ष बनाने से पार्टी होगी मजबूत

Fri, 01 Sep 2017 08:12 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Sep 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll will mahendra nath pandey be a positive sign for bjp in up
Mahendra nath pandey
चंदौली से सांसद व मोदी सरकार में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। गौरतलब है कि अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‌थे लेकिन प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत थी।
विज्ञापन


पढ़ें: यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष ने बताई अपनी प्राथमिकता, ये हैं उनकी बड़ी चुनौतियां
विज्ञापन


डा. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर अमर उजाला ने पोल में इस बार अपने पाठकों से सवाल किया था कि महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष बनाने पर क्या आलाकमान के इस फैसले से पार्टी की यूपी में पकड़ और मजबूत होगी?


इस सवाल पर हमारे पाठकों के तकरीबन दस हजार वोट आए हैं। पाठकों के वोट से हमे इस सवाल पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।  बता दें कि 47.75 प्रतिशत  ( 4858) लोगों का मानना है कि महेंद्र नाथ पांडेय के यूपी में आने से पार्टी मजबूती पकड़ेगी।  

पढ़ें: महेंद्र को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने यूपी में खेला ब्राह्मण कार्ड, जानें- उनसे जुड़ी खास बातें

तो 45.13 (4592) प्रतिशत लोगों ने माना है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए महेंद्र नाथ के आने से पार्टी को कोई मजबूती नहीं मिलने वाली है। वहीं, इन वोटों में 7.12 प्रतिशत यानि 724 वोट उन लोगों के आए हैं जिन्होंने इस सवाल पर अपनी कोई राय नहीं रखी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed