{"_id":"5a37d8de4f1c1bc1678c2516","slug":"amar-ujala-poll-transgenders-condition-will-improve-by-getting-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 'ट्रांसजेंडर्स को पेंशन' मिलने से उनके हालात सुधरेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 'ट्रांसजेंडर्स को पेंशन' मिलने से उनके हालात सुधरेंगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में ट्रांसजेंडर्स को अब हर महीने 1500 रुपए पेंशन मिलेगी। 18 साल से अधिक उम्र के ट्रांसजेंडर्स इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट ने रविवार को इस नीति पर फैसला लिया। सरकार द्वारा तय की इस नीति में राज्य के 26,000 ट्रांसजेंडरों को फायदा मिलेगा। इस स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
कैबिनेट की इस योजना में ट्रांसजैंडर्स को भी राशन कार्ड, स्कॉलरशिप और पेंशन का मिलेगा फायदा। यही नहीं सरकार की इस स्कीम में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कराए जाएंगे। सरकार द्वारा ट्रांसजेंडरों को पेंशन जैसी मूलभूत सुविधा देने की यह योजना इससे पहले केरल और ओडिशा शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था ' क्या आप मानते हैं कि 'ट्रांसजेंडर्स को पेंशन' मिलने जैसे कदमों से उनके हालात सुधर सकेंगे?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 8,281 वोट मिले। इनमें 64.27 फीसदी (5322 वोट) पाठकों ने माना कि ट्रांसजेंडर्स को पेंशन मिलने से उनके हालात सुधरेंगे, जबकि 29.83 फीसदी (2470 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असमर्थता जताते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर्स को केवल पेंशन देने से उनके हालात ठीक नहीं होंगे। वहीं 5.91 फीसदी (489 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।