{"_id":"5ad749654f1c1b9d098b5237","slug":"amar-ujala-poll-shortage-of-currency-notes-still-a-public-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, देश में अभी भी बनी हुई है करेंसी नोटों की किल्लत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, देश में अभी भी बनी हुई है करेंसी नोटों की किल्लत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
देश भर के कई एटीएम से आ रही कैश किल्लत की खबरों पर लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है। क्या वाकई देश में ऐसी स्थिति बन रही है कि लोगों को उनका पैसा हाथ नहीं लग रहा है? अगर ऐसा है तो इसे कैश क्रश कहना कितना सही होगा? ये एक बड़ा सवाल है। ऐसे में अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता की सही राय पहचानने के लिए पोलिंग की।
विज्ञापन
मंगलवार को अमर उजाला के पोल में पूछे गए सवाल पर इस बार लोगों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी राय दी है। पूछे गए सवाल 'क्या देश में अभी भी करेंसी नोटों की किल्लत बनी हुई है?' पर 67.43% लोगों ने हां में अपना उत्तर दिया। वहीं ना कहने वाले लोग मात्र 32.57% रहे।
विज्ञापन
इससे जाहिर है कि लोगों के लिए एटीएम समस्या बन गए हैं। पीएम मोदी के कैशलेस जुमले पर भी लोग तंज कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में कैसे एटीएम पूरी तरह ठप हैं। लोगों की इस राय से स्पष्ट है कि कैश की कमी उनके लिए परेशानी का सबब है।
विज्ञापन