अमर उजाला पोल: जनता की लापरवाही के चलते प्रबल हुई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर
देश इस समय कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और 69.7 फीसदी लोग मानते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के प्रबल होने की एक वजह जनता की लापरवाही भी रही।
विस्तार
अमर उजाला पोल में हमने सवाल पूछा था कि क्या आप मानते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर के प्रबल होने की एक वजह जनता की लापरवाही भी रही? वोट करने वाले 69.70 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया तो 30.3 फीसदी लोगों ने कहा कि दूसरी लहर के पीछे जनता की लापरवाही जिम्मेदार नहीं है।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के दो लाख आठ हजार 921 नए मामले दर्ज किए गए। अब भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या दो करोड़ 71 लाख 57 हजार 795 हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 22 लाख 17 हजार 320 नमूनों की जांच की गई।
क्या आप मानते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर के प्रबल होने की एक वजह जनता की लापरवाही भी रही?
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 25, 2021
#AmarUjalaPoll
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक संक्रमण से 24 घंटे में 4157 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या तीन लाख 11 हजार 388 हो गई। इसके साथ ही संक्रमण की साप्ताहिक दर भी अब कम होकर 11.45 फीसदी हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 24 लाख 95 हजार 591 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 9.19 फीसदी है। वहीं, कुल दो करोड़ 43 लाख 50 हजार 816 लोग अभी तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.66 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है।