फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: politics in bollywood historic movies is not acceptable

अमर उजाला पोल: ऐतिहासिक कहानियों पर बनने वाली फिल्मों पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

Sun, 12 Nov 2017 12:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 12 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: politics in bollywood historic movies is not acceptable

बॉलीवुड में बीते कुछ समय में इतिहास पर आधारित फिल्मों का चलन बढ़ा है। अक्सर देखा गया है कि ये फिल्में रिलीज से पहले ही विवादों का हिस्सा बन जाती हैं।  

विज्ञापन


इस बीच फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में भाजपा के वरिष्ठ विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा है। वरिष्ठ भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार ने ही  व्यवचारी हमलावर अलाउद्दीन खिलजी को चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती का प्रेमी बताया है।
विज्ञापन


राजस्थान में दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने आज पत्रकारवार्ता में कहा कि 'पद्मावती' को लेकर उठे विवाद की जड़ संजय लीला भंसाली नहीं, बल्कि राजस्थान सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को इस मामले पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाओं से खेलना व ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करना उचित नहीं है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या इतिहास की कहानियों पर बनाई जाने वाली बॉलीवुड फिल्मों पर राजनीति की जानी चाहिए? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 7541 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 26.3 फीसदी (1983 वोट) पाठकों ने माना कि इन फिल्मों पर राजनीति होनी चाहिए। जबकि 69.79 फीसदी पाठक (5263 वोट) लोगों का कहना है कि इन फिल्मों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं, 3.91 फीसदी (295 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed