{"_id":"583c14324f1c1bb412de5269","slug":"amar-ujala-poll-people-agree-on-support-to-cashless-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 72 फीसदी पाठकों ने किया कैशलैस इकोनॉमी का समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 72 फीसदी पाठकों ने किया कैशलैस इकोनॉमी का समर्थन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए 26वीं बार देश की जनता को संबोधित किया। नोटबंदी के बाद पीएम के इस कार्यक्रम पर देशभर की निगाहें टिकी हुई थी। अपने 26वें संबोधन में पीएम मोदी ने जनता से देश को कैशलैस इकॉनोमी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज से ही संकल्प ले कि अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन खर्च करने की जितनी टेक्नोलॉजी हों, उन सबका इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि लोगों को मेरा फैसला पसंद आया। मैं छोटे दुकानदारों से अपील करता हूं कि वे भी अपने यहां कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दें। अपने यहां उन्हें ट्रांजेक्शन मशीनें रखनी चाहिए, उन्हें अपने मोबाइल में नई ऐप डाउनलोड करनी चाहिए। पीएम मोदी की कैशलैस ट्रांजेक्शन पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में पाठकों से सवाल किया, 'मौजूदा स्थिति में क्या आप कैशलैस इकोनॉमी का समर्थन करते हैं?'
विज्ञापन
कुल 10,120 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 72.30 फीसदी यानि 7,317 पाठकों ने कैशलैस इकोनॉमी योजना का समर्थन करते हैं। 26.11 फीसदी यानि 2,642 पाठकों ने पीएम मोदी के कैशलैस इकोनॉमी का विरोध किया है। वहीं 1.59 फीदसी यानि 161 पाठकों ने कह नहीं सकते का विकल्प को चुना।
विज्ञापन