फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: jobs People will not get income tax relief from the modi government budget 2018

अमर उजाला पोल: बजट में नौकरीपेशा लोगों को सरकार से नहीं मिली टैक्स में राहत

Thu, 01 Feb 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: jobs People will not get income tax relief from the modi government budget 2018

जीएसटी लागू होने के बाद मोदी सरकार ने गुरुवार (1 फरवरी) को अपना पहला आम बजट पेश कर दिया है। बताते चलें कि अगले साल आम चुनाव होने हैं इसलिए माना जा रहा था कि इस बार के बजट में नौकरीपेशा लोगों को सरकार की ओर से टैक्स में राहत मिलेगी। लेकिन सरकार ने लोगों को उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस बजट में नौकरीपेशा लोगों को सरकार की ओर से टैक्स में किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में बुधवार (31 जनवरी) को अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या इस बजट में नौकरीपेशा लोगों को सरकार की ओर से टैक्स में राहत मिलेगी?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 4,133 वोट मिले। इनमें 53.91 फीसदी (2,228 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए माना था कि बजट में नौकरीपेशा लोगों को सरकार से टैक्स में राहत नहीं मिलेगी, जबकि 37.82 फीसदी (1,563 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में सहमति जताते हुए कहा था कि बजट में नौकरीपेशा लोगों को सरकार टैक्स में राहत देगी । वहीं 8.27 फीसदी (342 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed