{"_id":"5b7c2a0142c79246344b245d","slug":"amar-ujala-poll-it-is-not-right-step-to-withdraw-the-suspension-of-mani-shankar-aiyar-by-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: कांग्रेस पार्टी द्वारा मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लेना सही कदम नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: कांग्रेस पार्टी द्वारा मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लेना सही कदम नहीं है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
poll
पिछले साल गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अशोभनीय और विवादित टिप्पणी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया था। शनिवार को कांग्रेस ने उनका निलंबन रद्द करते हुए उनकी सदस्यता बहाल कर दी। कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें पार्टी ने निलंबित किया था।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या कांग्रेस पार्टी द्वारा मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लेना सही कदम है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 3,486 वोट मिले। इनमें 66.24 फीसदी (2,309 वोट) पाठकों ने माना कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लेना सही कदम नहीं है, जबकि 33.76 फीसदी (1177 वोट) पाठकों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लेना सही कदम है।
विज्ञापन