{"_id":"58ad7b3f4f1c1b2b69b24de4","slug":"amar-ujala-poll-emphasis-on-jumle-instead-of-real-issues-in-up-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 93.23% बोले- जुमलेबाजी के चक्कर में असल मुद्दे पीछे छूटे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 93.23% बोले- जुमलेबाजी के चक्कर में असल मुद्दे पीछे छूटे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में सभी पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए हर कोशिश रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी, मायावती, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगातार कई रैलियां की। इन रैलियों में वोटरों को लुभाने के लिए जुमलेबाजी भी जारी रही। जहां पीएम मोदी ने माया और अखिलेश पर निशाना साधा, तो वहीं माया ने सुल्तानपुर में मोदी को दलित विरोध तक कह डाला।
विज्ञापन
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात सरकार के विज्ञापन पर हमला बोला और पीएम मोदी की खिंचाई की। कुल मिलाकर एक-दूसरे की खींचातानी में कोई पीछे नहीं रहा और इनके चुनावी भाषण से असल मुद्दे गायब रहे। इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा, क्या राजनेताओं की जुमलेबाजी के चक्कर में असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
विज्ञापन
कुल 16,331 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 93.23 फीसदी (15,226) पाठकों ने जवाब दिया कि हां आपसी जुमलेबाजी की वजह से असल मद्दे पीछे छूट रहे हैं। 5.33 फीसदी (871) पाठकों की नजर में पार्टियां की जुलमेबाजियों के साथ-साथ असल मुद्दों पर भी ध्यान दे रही हैं। वहीं 1.43 फीसदी (234) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन