{"_id":"594bd5b24f1c1b933e8b4658","slug":"amar-ujala-poll-anil-kumble-should-not-be-given-the-resignation-of-the-coach-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 80 फीसदी लोगों ने माना कुंबले को नहीं देना चाहिए था इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 80 फीसदी लोगों ने माना कुंबले को नहीं देना चाहिए था इस्तीफा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के बीच बढ़ते मनमुटाव को देखते हुए कुंबले ने 20 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सीएसी ने कुंबले को बतौर कोच बरकरार रखने की पेशकश भी की थी लेकिन कुंबले ने ठुकरा दिया। कई पूर्व दिग्गजों ने कुंबले के समर्थन में उतरते हुए कहा है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति होगी। वैसे चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट खत्म भी हो रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि कोच कुंबले और कप्तान के बीच 6 महीने से बातचीत बंद थी और दोनों के बीच की दरार भर पाना संभव नहीं था। भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। कुंबले के इस्तीफे के बाद से ही मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बने रहना चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 18,664 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 80.76 फीसदी यानि 15,073 पाठकों ने माना कि कुंबले को भारतीय टीम को कोच बने रहना चाहिए। 16.06 फीसदी यानि 2,997 पाठकों ने कुंबले को कोच बने रहने से इनकार कर दिया। वहीं, 3.18 फीसदी यानि 594 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।