फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: Akhilesh's owernership on election symbol is right

अमर उजाला पोल: पार्टी और चुनाव चिह्न पर अखिलेश का दावा उचित

Mon, 09 Jan 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: Akhilesh's owernership on election symbol is right

समाजवादी पार्टी में उठे सियासी बवंडर में नया मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो तिहाई सांसदों, तीन चौथाई से ज्यादा विधायकों और इतने ही प्रतिनिधियों के शपथ पत्र को चुनाव आयोग में दाखिल कर अपना दबदबा कायम कर दिया। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नजदीकी भी अखिलेश के गुट में शामिल हो गए हैं। भले ही ये साइकिल का चिह्न किसके पास रहेगा। इसका फैसला बाद में हो, लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं में इसका फैसला हो गया है। जहां अधिकतर विधायक अखिलेश के साथ है वहीं 24 से 15 सांसद भी उनके सपोर्ट में हैं।
विज्ञापन


अखिलेश गुट ने 4700 से ज्यादा डेलीगेट्स के हलफनामे दाखिल करके निचले स्तर पर पार्टी की पकड़ साबित की है। बता दें कि चिह्न की लड़ाई दिन प्रतिदिन गरमा रही है। इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा गया, कि क्या समाजवादी पार्टी और साइकिल चुनाव चिह्न पर अखिलेश का दावा करना उचित है?
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 10,021 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 66.75 फीसदी यानि 6,689 पाठकों ने माना कि अखिलेश एक सुलझे हुए नेता हैं और उनका सपा और चिह्न पर दावा करना उचित है। वहीं 30.25 फीसदी यानि 3,031 पाठकों ने माना कि अखिलेश को मुलायम सिंह के निर्देशों का पालन करना चाहिए क्योंकि उन्हीं ने इस पार्टी को शुरू किया था। वहीं  3 फीसदी यानि 301  पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed