{"_id":"5a182e7d4f1c1b9e678bdb16","slug":"amar-ujala-poll-after-changes-in-bankrupt-law-pressure-will-increase-on-fraud-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: दिवालिया कानून से फ्रॉड कारोबारियों पर लगेगी लगाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: दिवालिया कानून से फ्रॉड कारोबारियों पर लगेगी लगाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को बैंकरप्सी कानून को सख्त करने के लिए जारी अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की यह मंजूरी कैबिनेट की मंजूरी के एक दिन बाद आई है। इसके तहत दिवालिया कंपनियों के प्रमोटरों की मुश्किल बढ़ेंगी।
विज्ञापन
पढ़ें: चेकबुक सुविधा वापस लेने का सरकार का कोई इरादा नहीं: वित्त मंत्री
विज्ञापन
यही नहीं, दिवालिया हुई कंपनी के प्रमोटर पर कंपनी की परिसंपत्तियां खरीदने की पाबंदी लगाई जाएगी। ऐसा हो जाने पर विलफुल डिफॉल्टर जैसी स्थिति में प्रमोटर फायदा नहीं उठा सकेंगे।कैबिनेट ने इसके लिए अपनी मंजूरी देते हुए कहा कि यह दोनों अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या दिवालिया कानून में होने वाले बदलावों के बाद फ्रॉड कारोबारियों पर लगाम लगेगी? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 5706 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 74.69 फीसदी (4262 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
पढ़ें: गुजरात चुनाव के बाद 15 दिसंबर से संसद का शीत सत्र, कई अहम बिल पेश करेगी सरकार
यानि ये लोग मानते हैं कि दिवालिया कानून में होने वाले बदलावों के बाद फ्रॉड कारोबारियों पर लगाम लगेगी। जबकि 20.49 फीसदी पाठकों (1169 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि दिवालिया कानून में होने वाले बदलावों के बाद फ्रॉड कारोबारियों पर लगाम नहीं लगेगी। वहीं 4.82 फीसदी (275 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।