{"_id":"58688e0e4f1c1b3f7aeeb49f","slug":"amar-singh-says-some-people-are-blaming-me-for-the-family-feud-in-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: विलेन कहे जाने पर भड़के अमर सिंह, कहा- मुझे बलि चढ़ा दें मुलायम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो: विलेन कहे जाने पर भड़के अमर सिंह, कहा- मुझे बलि चढ़ा दें मुलायम
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jan 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में सुलह के बीच पार्टी नेता और सांसद अमर सिंह ने कहा है कि बार-बार उन्हें विलेन कहना ठीक नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी में कलह के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर ने कहा, 'कुछ लोग समाजवादी पार्टी में कलह के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कुछ लोग मुझे इतना ताकतवर बता रहे हैं कि मैं दुनिया के किसी कोने में रहूं, उथल-पुथल कर सकता हूं।' उन्होंने कहा कि मुझे जीने दें और अगर मैं इसका कारण बताया जा रहा हूं तो वो(मुलायम) मेरा बलिदान कर दें। मुझे छुट्टी दें।
विज्ञापन
अपने आपको पाक-साफ बताते हुए अमर सिंह ने कहा कि मुझे माफ करें, अनाश्यक रुप से मुझे कलह का कारण बता कर मुझे खलनायक बनाने की कोशिश से मुझे बचाएं। उन्होंने मुलायम सिंह से अपील करते हुए कहा कि अगर सच में उनके अनुभवी, परिपक्व नेताओं को मैंने बरगलाया है तो वो छुपाए नहीं, परिवार के सदस्यों को बता दें। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा है तो साफ-साफ कह दो कि अमर सिंह ने भड़काया है, और अगर ऐसा नहीं है तो स्पष्ट कर दें।
विज्ञापन
दरअसल, समाजवादी पार्टी के अंदर हो रही कलह के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। अमर सिंह इस वक्त परिवार के साथ लंदन गए हुए हैं। शायराना अंदाज में अमर सिंह ने कहा, ‘मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए, मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो, मेरा दिल अगर कोई दिल नहीं उसे मेरे सामने तोड़ दो। दर-दर की ठोकरों मुझे इतना बता दो मेरा कुसूर क्या है, मुझे जीने दो।’
इससे पहले अखिलेश और रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने को अमर सिंह ने ठीक बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों को पार्टी के खिलाफ काम करने की सजा मिली है। अमर सिंह ने कहा था, ‘आज तो कुछ ऐसा लग रहा है कि राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल को जाएगा।’
#WATCH London: Amar Singh reacts on allegations that he is behind feud in the Samajwadi Party pic.twitter.com/gy6g3cKiKT
— ANI UP (@ANINewsUP) January 1, 2017