Amar Singh Death News Live Updates: नहीं रहे राज्य सभा सांसद अमर सिंह, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
Amar Singh Death News Live Updates: राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रहे थे। अमर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिंह प्रसिद्ध राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
22 फरवरी 2019 को राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने अपनी संपत्ति को आरएसएस के नाम रजिस्ट्री लालगंज तहसील में की थी। पहले उक्त जमीन को आरएसएस को लीज पर देने की बात चल रही थी, लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ की संपत्ति को हमेशा के लिए आरएसएस को देने का फैसला किया। मकान और जमीन की संघ के नाम पर रजिस्ट्री की थी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह वर्ष 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने प्रचार में सियासी जमीन पर फिल्मी सितारों को उतार कर इस चुनाव को यादगार बना दिया था। प्रचार की शुरुआत हुई थी कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर के रोड शो से। इसके बाद अभिनेत्री और सांसद जयाप्रदा ने मोर्चा संभाल लिया। वो प्रचार कर ही रही थीं कि फिल्म स्टार डिंपल कपाड़िया, असरानी, महिमा चौधरी, रजा मुराद, जीनत अमान ने भी लोगों को आकर्षित किया था।
राज्य सभा सांसद श्री अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुःख हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, श्री सिंह एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 1, 2020
राज्यसभा सांसद एवं लोकप्रिय राजनेता श्री अमर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 1, 2020
ॐ शांति शांति शांति
अमर सिंह का नाम यूपीए एक के समय अमेरिका के साथ प्रस्तावित परमाणु समझौते को लेकर भाजपा द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सांसदों को कथित रूप से घूस देने के मामले में भी आया। जब फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर भगौरा और एक और सांसद ने संसद में नोटों के बंडल लहराए थे हालांकि बाद में वह इन आरोपों से बरी हो गए।
सपा बसपा का गठबंधन अमर सिंह ने कहा था कि सपा बसपा का गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का बड़ा उदाहरण है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता की कुर्बानियों और संघर्ष को तिलांजलि देकर गठबंधन किया है।
साल 2002 में धीरूभाई अंबानी का निधन हो गया। हालांकि उस समय धीरुभाई अंबानी ने 80 हजार करोड़ का टर्नओवर करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के बटवारे को लेकर कोई वसीयत नहीं लिखी थी जिसके बाद मुकेश और अनिल अंबानी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। अनिल अंबानी ने इस मामले में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मदद की अपील की थी।
साल 2016 में ही अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच पार्टी को लेकर चल रही खींचतान के बीच एक रामगोपाल ने जिस कथित 'बाहरी व्यक्ति' को बार-बार जिम्मेदार बताया वह कोई और नहीं बल्कि अमर सिंह ही थे। हालांकि इस विवाद से मुलायम ने खुद को दूर रखा और अमर सिंह को फिर से पार्टी से निकाल दिया गया। उस समय अमर सिंह पर यह भी आरोप लगे थे कि उन्होंने मुलायम और अखिलेश को शाहजहां और औरंगजेब के रूप में प्रचारित कराया।
वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था, 'सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई कि मुझे यमराज ने अपने पास बुला लिया है। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है।'