फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad High Court Justice gives his first judgment in Hindi

हाईकोर्ट के जज ने हिंदी में दिया पहला फैसला

Tue, 21 Feb 2017 07:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 07:31 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court Justice gives his first judgment in Hindi
सांकेतिक चित्र

हाईकोर्ट में अपर न्यायमूर्ति के पद की शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने अपने पिता न्यायमूर्ति दिवंगत प्रेमशंकर गुप्त के पद चिह्नों पर चलते हुए न सिर्फ हिंदी में शपथ ग्रहण की बल्कि पहला निर्णय भी हिंदी में ही सुनाया। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद न्यायमूर्ति अशोक कुमार हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके शुक्ल के साथ खंडपीठ के सदस्य के रूप में बैठे। यह न्यायपीठ मिसलेनियस रिट का क्षेत्राधिकार रखती है।
विज्ञापन


उन्होंने एक मुकदमे में हिंदी में निर्णय लिखाया, जिसकी अधिवक्ताओं के बीच खासी प्रशंसा रही।
 

परंपरा निभा रहे हैं जज साहब

Allahabad High Court Justice gives his first judgment in Hindi
सांकेतिक चित्र

​न्यायमूर्ति अशोक कुमार न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त के तीन पुत्रों में सबसे छोटे हैं। उनसे बड़े प्रदीप कुमार और दिलीप कुमार भी हाईकोर्ट में वकालत करते हैं तथा अधिवक्ता के तौर वह बहस हिंदी में ही करते हैं।

अधिवक्ता प्रदीप कुमार बताते हैं कि न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्त ने अपने कार्यकाल में चार हजार से अधिक निर्णय हिंदी में ही दिए तथा पूरे जीवन हिंदी के प्रचार प्रसार में समर्पित रहे।

उन्होंने इटावा हिंदी निधि केे नाम से एक संस्था भी स्थापित की, जिसके प्रतिवर्ष कार्यक्रम होते हैं। इसमें हिंदी की सेवा करने वालों को सम्मानित किया जाता है। न्यायमूर्ति गुप्त को हिंदी सेवा के लिए हिंदी गौरव सम्मान और विश्व हिंदी सम्मेलन में विश्व हिंदी सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed