फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akash Prime Missile new version successful test by DRDO at ITR Chandipur Odisha news in Hindi

बढ़ेगी ताकत: आकाश मिसाइल के प्राइम संस्करण का सफल परीक्षण, हवाई लक्ष्यों पर लगाया सटीक निशाना

Mon, 27 Sep 2021 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Sep 2021 08:14 PM IST
सार

डीआरडीओ ने आकाश मिसाइल का एक नया संस्करण तैयार किया है। सोमवार को इस नई मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
Akash Prime Missile new version successful test by DRDO at ITR Chandipur Odisha news in Hindi
आकाश प्राइम मिसाइल - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेना और वायुसेना की मारक क्षमता में और इजाफा हुआ है। पहले से सेना में शामिल आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण  मिसाइल ‘आकाश प्राइम’ का सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 

विज्ञापन


परीक्षण के दौरान मिसाइल ने मानव रहित डमी आकाशीय लक्ष्य को इंटरसेप्ट किया और सटीक निशाना साध कर उसे ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल का फ्लाइट टेस्ट शाम करीब 4:30 बजे किया गया।
विज्ञापन


मौजूदा आकाश मिसाइल सिस्टम के मुकाबले आकाश प्राइम स्वदेशी उन्नत सटीकता वाले उपकरण से लैस है। इसके अलावा अधिक ऊंचाई पर कम तापमान में भी इसका प्रदर्शन भरोसेमंद है। मौजूदा आकाश मिसाइल के ग्राउंड सिस्टम में बदलाव कर इसका फ्लाइट टेस्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, सेना, वायुसेना सहित इससे जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है। डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी ने भी इस मिसाइल के सफल परीक्षण में जुटी टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed