फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akasa Air QP-1103 suffered bird hit, returned to Mumbai airport

Akasa Air: अकासा एयरलाइन के विमान से टकराया पक्षी, बेंगलुरु जा रही फ्लाइट लौटी मुंबई

Sat, 15 Oct 2022 02:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 15 Oct 2022 02:09 PM IST
सार

विमान के सुरक्षित मुंबई लौटने के बाद उसकी जांच की गई। इस घटना के बारे में एयरलाइन ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के विमान में जलने की गंध आ रही थी। जांच में एक इंजन पर पक्षी के जलने के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
Akasa Air QP-1103 suffered bird hit, returned to Mumbai airport
Akasa Air QP-1103 suffered a bird hit today - फोटो : ANI

विस्तार

अकासा एयरलाइंस की मुंबई-बेंगलुरु उड़ान में आज खलल पड़ गया। मुंबई से उड़ान भरने के बाद उसके विमान से पक्षी टकरा गया। इस कारण फ्लाइट संख्या QP-1103 को वापस मुंबई लौटना पड़ा। 

विज्ञापन

विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। विमान के सुरक्षित मुंबई लौटने के बाद उसकी जांच की गई। मीडिया रिपोर्ट के विमान में जलने की गंध आ रही थी। जांच में एक इंजन पर पक्षी के जलने के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन


पक्षी के जलने के अलावा कोई खराबी नहीं
सूत्रों का कहना है कि विमान में बदबू तेजी से फैलने लगी थी। मुंबई लौटने पर जांच में पता चला कि यह पक्षी के जलने की गंध थी। उसके अलावा विमान या इंजन में कोई खराबी नहीं आई। 

अकासा एयर ने यह जानकारी दी
अकासा एयर के प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर कहा कि 14 अक्तूबर को मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1103 को एक पक्षी के टकराने के कारण कैबिन में दुर्गंध के कारण वापस मुंबई लौटना पड़ा। विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। विमान का गहन निरीक्षण किया गया। कंपनी की ग्राहक सेवा टीम ने यात्रियों की सहायता की और उनकी यात्रा को समायोजित करने की व्यवस्था की। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। 

डीजीसीए ने जारी की थी एडवायजरी
डीजीसीए (DGCA) ने अगस्त में देश के सभी हवाई अड्डों को एडवायजरी जारी कर वन्य जीवों व पक्षियों से उड़ानों को खतरे को लेकर आगाह किया था। यह कदम विमानों से पक्षियों के टकराने की कई घटनाओं के बाद जारी की गई थी। इसमें नागरिक विमानन महानिदेशालय ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एयरपोर्ट पर नियमित गश्त, मानसून काल में पायलटों को सतर्क रहने, सूचित करना शामिल है। इसके साथ ही हवाई अड्डों को वन्यजीव जोखिम प्रबंधन की हर माह रिपोर्ट भेजना भी अनिवार्य किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed