फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar says I Am with NCP, Uddhav Thackeray will take decision on cabinet

मैं एनसीपी में ही रहूंगा, मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने पर उद्धव ठाकरे फैसला लेंगे: अजित पवार

Wed, 27 Nov 2019 01:31 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 27 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Ajit Pawar says I Am with NCP, Uddhav Thackeray will take decision on cabinet
Ajit Pawar - फोटो : Social Media

एनसीपी नेता अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वह अपनी पार्टी में बने रहेंगे और उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए पिछले सप्ताह भाजपा को समर्थन देने वाले अजित पवार ने विधान भवन परिसर में कहा कि उनके एनसीपी में बने रहने के बारे में भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अभी मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, मैं सही समय आने पर बोलूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि मैं एनसीपी में हूं और मैं एनसीपी में ही रहूंगा। भ्रम पैदा करने की कोई वजह नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में मुझे शामिल करने का फैसला मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे को लेना है। मैं किसी से भी नाखुश नहीं हूं। मेरी पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को कहा किहमें उनकी वापसी का पूरा यकीन था। हम दादा को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। पवार परिवार एकजुट है और हमेशा रहेगा।


शरद पवार के बड़े भाई अप्पासाहेब पवार के पोते रोहित पवार ने कहा कि मैं भरोसा नहीं कर पाया कि यह कैसे हुआ। एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है। परिवार के सदस्य के तौर पर कुछ कशमकश थी, मैं समझ नहीं सका कि क्या हो रहा है।

अजित पवार पुणे की बारामती सीट से 1.65 लाख मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed