फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar says Banning onion export was a mistake I apologise for it

Maharashtra: अजित पवार ने किसानों से मांगी माफी, बोले- प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाना केंद्र की गलती थी

Fri, 09 Aug 2024 11:02 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: बशु जैन Updated Fri, 09 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

आठ दिसंबर 2023 को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2024 तक के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका महाराष्ट्र के किसानों ने विरोध किया। मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने प्रतिबंध को आगे बढ़ा दिया और मतदान से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में प्रतिबंध हटा दिया गया।

विज्ञापन
Ajit Pawar says Banning onion export was a mistake I apologise for it
अजित पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने शु्क्रवार को किसानों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि बड़े प्याज उत्पादक क्षेत्र में पिछले साल प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाकर केंद्र सरकार ने बड़ी गलती की थी। इसका खामियाजा महायुति गठबंधन को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत पहली किस्त 17 अगस्त को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल आठ दिसंबर 2023 को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2024 तक के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका महाराष्ट्र के किसानों ने विरोध किया। मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने प्रतिबंध को आगे बढ़ा दिया और मतदान से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में प्रतिबंध हटा दिया गया। नासिक जिले के निफाड में एक सभा के दौरान अजित पवार ने कहा कि प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाना बड़ी गलती थी। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। इस बारे में मैनें केंद्र सरकार से बात की है। महाराष्ट्र को लेकर सहमति बनी है कि यहां प्याज निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी जन सम्मान यात्रा निकाल रही है। शुक्रवार को यात्रा उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड, लासलगांव और येओला से गुजरी। इस दौरान एनसीपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार ने किसानों, महिलाओं और पैठानी साड़ी बनाने वाले श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को महाराष्ट्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माझी लड़की बहिन योजना के बारे में महिलाओं से बात की। वित्त मंत्री ने योजना के लाभार्थियों से कहा कि हाल ही में योजना के तहत दो महीने की किस्त के लिए छह हजार करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। महाराष्ट्र के पास योजना के तहत पर्याप्त बजट है। उन्होंने कहा कि योजना को जारी रखने के लिए महायुति गठबंधन की जीत जरूरी है। अगर आप हमें दोबारा सत्ता हासिल करने में समर्थन देंगे तो हम योजना को जारी रख पाएंगे, अन्यथा इसे बंद किया जा सकता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि महायुति सरकार ने महिलाओं और लड़कियों पर विशेष ध्यान दिया है। उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed