फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Pawar-led NCP to fight 2024 Lok Sabha polls as NDA ally seat-sharing talks yet to begin

Lok Sabha Polls: 'अजित की NCP 2024 में NDA में रहकर लड़ेगी चुनाव; सीट बंटवारे पर बात अभी नहीं', तटकरे का दावा

Thu, 19 Oct 2023 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Oct 2023 09:02 PM IST
सार

तटकरे ने कहा कि कुछ को छोड़कर सभी एनसीपी विधायक अजित पवार के साथ हैं। ये सभी हर हफ्ते होने वाली विधायक दल की बैठक में मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन
Ajit Pawar-led NCP to fight 2024 Lok Sabha polls as NDA ally seat-sharing talks yet to begin
Ajit Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ ही लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा और एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना के साथ राजग सहयोगी के तौर पर गठबंधन में लड़ेगी। हालांकि, सीटों का बंटवारा अभी नहीं होगा। उनके बीच बातचीत अभी शुरू होनी बाकी है। तीनों दलों के शीर्ष नेता सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन


तटकरे ने कहा कि कुछ को छोड़कर सभी एनसीपी विधायक अजित पवार के साथ हैं। ये सभी हर हफ्ते होने वाली विधायक दल की बैठक में मौजूद रहते हैं। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के बांद्रा इलाके में गुरुवार तड़के 45 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा की गई कथित आत्महत्या का जिक्र करते हुए तटकरे ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा सांसद ने कहा कि हम मांग करते हैं कि मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटा को नुकसान पहुंचाए बिना आरक्षण मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आठ अन्य विधायक दो जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे। इससे 1999 में अनुभवी नेता शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी में दो फाड़ हो गई थी। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2024 में होने हैं, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव उसके कुछ महीने बाद अक्तूबर-नवंबर में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed