{"_id":"6693ba0f4b1769e5df0566f8","slug":"ajit-pawar-asked-workers-not-to-believe-in-fake-narratives-about-constitution-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'जब तक मैं जिंदा हूं, कोई संविधान नहीं बदल सकता; भरोसा करें', कार्यकर्ताओं से बोले अजित पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'जब तक मैं जिंदा हूं, कोई संविधान नहीं बदल सकता; भरोसा करें', कार्यकर्ताओं से बोले अजित पवार
Sun, 14 Jul 2024 05:14 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:14 PM IST
सार
डिप्टी सीएम बोले कि राज्य में फर्जी प्रचार किया जा रहा है कि दूध पाउडर और प्याज का आयात किया जा रहा है। इस पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि मैनें हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से चीनी की एमएसपी बढ़ाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अजित पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के बारामती में एनसीपी कार्यकर्ताओं से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि विरोधियों की ओर से फैलाई जा रहीं संविधान बदलने की बात केवल अफवाह है। वह इस पर ध्यान न दें। बस मुझ पर भरोसा करें। समाज के हर वर्ग के उत्थान का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं तब तक कोई संविधान बदलने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गरीब, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। पिछले महीने प्रस्तुत हुए बजट में इसकी झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गरीबी उन्मूलन और विकास के लिए काम कर रही है। जबकि विरोधी फर्जी बातें फैला रहे हैं। समर्थक हम पर भरोसा करें।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बोले कि राज्य में फर्जी प्रचार किया जा रहा है कि दूध पाउडर और प्याज का आयात किया जा रहा है। इस पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि मैनें हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से चीनी की एमएसपी बढ़ाने के लिए कहा है। एनसीपी और भाजपा-शिवसेना की महायुति यह तय कर रही है कि राज्य में किसी जाति-धर्म के व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि वे अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव तक राज्य का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
------------
मराठा-ओबीसी आरक्षण मुद्दे का हल निकालें
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र में चल रहे मराठा-ओबीसी आरक्षण विवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को कदम उठाना चाहिए। राज्य में मराठों और ओबीसी के बीच जातिगत बंटवारा नजर आ रहा है। मराठा आरक्षण को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर उन्होंने दावा किया कि नौ जुलाई को सीएम शिंदे की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शाम को एक फोन आया और विपक्षी नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बता दें कि पिछले महीने ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हेक और नवनाथ वाघमारे ने मराठाओं को ओबीसी आरक्षण की अधिसूचना को रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी।