फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajit Doval did not say about China or Ladakh says Government of India

अजीत डोभाल ने चीन या लद्दाख को लेकर नहीं दिया था बयान: सरकार

Mon, 26 Oct 2020 04:30 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 04:30 AM IST
सार

सरकार का स्पष्टीकरण, उनका भाषण विशुद्ध रूप से भारतीय सभ्यता व आध्यात्मिकता को लेकर था

विज्ञापन
Ajit Doval did not say about China or Ladakh says Government of India
अजीत डोवाल - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के ऋषिकेश में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम में दिए बयान पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनका बयान चीन या किसी विशिष्ट स्थिति को लेकर नहीं था। वह विशुद्ध रूप से भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिकता के संदर्भ में बोल रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल डोभाल ने कहा था कि आप कहते हो कि हमने किसी पर हमला नहीं किया और इसको लेकर कई दृष्टिकोण हैं। लेकिन अगर देश को खतरा होता है तो हम हमला भी कर सकते हैं क्योंकि यह देश को बचाने के लिए जरूरी है। हमें जहां खतरा महसूस होगा, हम वहां लड़ेंगे। हम अपनी जमीन और दुश्मन की जमीन पर भी युद्ध लड़ सकते हैं, लेकिन सिर्फ स्वार्थ कारणों के लिए नहीं।
विज्ञापन


इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डोभाल ने चीन व पूर्वी लद्दाख के संदर्भ में यह बात कही है। इसके बाद सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आया है। डोभाल शनिवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में थे, जहां उन्होंने भारत के आध्यात्मिक शक्ति के बारे में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed