{"_id":"593fc2d986641936678b45b7","slug":"ajeetha-took-charge-as-kollam-police-commissioner-after-transfer-of-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के तबादले के बाद पत्नी ने ली जगह, बनी शहर की कमिश्नर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पति के तबादले के बाद पत्नी ने ली जगह, बनी शहर की कमिश्नर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
अजीता और सतीश
नौकरशाही में तबादले होना कोई नई बात नहीं है लेकिन केरल के कोल्लम शहर में यह चर्चा का विषय बन गया है। यहां के मौजूदा पुलिस कमिश्नर का तबादला पड़ोस के जिले में हुआ और उनकी जगह उनकी पत्नी को कोल्लम का नया कमिश्नर बनाया गया है।
विज्ञापन
अजीता बेगम कोल्लम की नई सिटी कमिश्नर बनाई गई हैं। उनके पहले उनके पति एस सतीश बीनो इस पद पर थे। उन्हें अब पथानामथिट्टा का एसपी बनाया गया है। चार्ज लेने के बाद अजीता ने कहा कि ये आम तबादला है और इससे पहले भी हम चार जिलों में साथ रह चुके हैं।
विज्ञापन
अजीता बेगम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में होते हुए परिवार का साथ रहना बहुत मुश्किल होता है और छुट्टी के दिन ही सब मिल पाते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अजीता और सतीश दोनों 2008 बैच के आईपीएस हैं। दोनों जम्मू-कश्मीर और मध्यप्रदेश में भी साथ काम कर चुके हैं।