फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Quality Index Indian cities pollution and comparison to the world Delhi NCR Pakistan news in hindi

Pollution: पूरी दुनिया में इस वक्त सबसे खराब है भारत की हवा, दिल्ली ही नहीं इन शहरों में खतरनाक स्तर पर AQI

Fri, 04 Nov 2022 09:23 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 04 Nov 2022 09:23 AM IST
सार

पूरी दुनिया की बात करें तो हवा की खराब गुणवत्ता वाले देशों में भारत टॉप पर है। यहां औसत एक्यूआई ही 500 के ऊपर है। सबसे प्रदूषित टॉप शहरों में भारत के चार शहर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Air Quality Index Indian cities pollution and comparison to the world Delhi NCR Pakistan news in hindi
उत्तर भारत में प्रदूषण से बिगड़ी है स्थिति। - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारत में सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही वायु गुणवत्ता फिर से खराब होने लगी है। सबसे बुरा हाल उत्तर भारत का है, जहां एक्यूआई लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। खासकर दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में तो धुंध और धुएं की घनी चादर में लोगों का सांस लेना तक मुश्किल है। हालांकि, यह हालात सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं हैं। औसत आंकड़ों को देखा जाए तो सामने आता है कि पूरी दुनिया में इस वक्त भारत में प्रदूषण सबसे उच्च स्तर पर है। यहां के अधिकतर शहरों में सुबह एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया, जो कि खतरनाक के स्तर से भी ऊपर है। 
विज्ञापन

दुनिया में किन शहरों में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब?
पूरी दुनिया की बात करें तो हवा की खराब गुणवत्ता वाले देशों में भारत टॉप पर है। यहां औसत एक्यूआई ही 500 के ऊपर है। सबसे प्रदूषित टॉप शहरों में भारत के चार शहर शामिल हैं। इन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार हानिकारक स्तर से ऊपर है। जहां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई 500 से 700 के बीच है। तो वहीं नोएडा में इस वक्त एक्यूआई 519, फरीदाबाद में 515 और गाजियाबाद में 493 पर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब हवा वाले देशों में दूसरा नंबर चीन का है। हालांकि, यहां बाओडिंग (एक्यूआई- 500) को छोड़ दिया जाए, तो किसी भी शहर में एक्यूआई 200 से ज्यादा नहीं है। भारत का ही एक और पड़ोसी बांग्लादेश 170 के औसत एक्यूआई के साथ दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर बना है। हालांकि, यहां भी पलटन और ढाका के अलावा कहीं भी एक्यूआई 200 के पार नहीं है। खराब हवा वाले देशों में पांचवां नंबर पाकिस्तान का है, जहां औसत एक्यूआई - 157 पर है। मौजूदा समय में लाहौर का एक्यूआई 480 और शरकपुर शरीफ का एक्यूआई 247 है। बाकी शहरों में यह आंकड़ा 200 के नीचे है।
विज्ञापन

भारत में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले टॉप-10 शहरों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार के कटिहार और आरा भी शामिल हैं। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स क्रमशः 350 और 448 पर है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल (एक्यूआई- 468), हरियाणा के सिरसा (एक्यूआई-412) में भी प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया है। 

क्या है उत्तर भारत में प्रदूषण के इस स्तर की वजह?

चौंकाने वाली बात यह है कि खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों में अधिकतर उत्तर भारत के हैं। विश्लेषण के मुताबिक, दिवाली के खत्म होने और सर्दियों की शुरुआत के बीच उत्तर भारत में यह दौर आता है, जब दिल्ली और एनसीआर के आसपास हवा लगातार प्रदूषित होती है। उत्तर, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में ऊंचाई वाले क्षेत्रों से घिरे होने की वजह से उत्तर भारत का एक बड़ा क्षेत्र सर्दियों की शुरुआत में ही चैंबर की तरह काम करता है। हालांकि, यह दौर ज्यादा लंबा नहीं खिंचता, जिसकी वजह से एनसीआर क्षेत्र में औसत स्तर पर वायु गुणवत्ता सामान्य के करीब रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed