{"_id":"6899c6b7fb9eb68f12028ad5","slug":"air-india-to-suspend-delhi-washington-flights-from-september-1-due-to-operational-factors-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एक सितंबर से निलंबित रहेंगी दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानें, एअर इंडिया ने जारी किया बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एक सितंबर से निलंबित रहेंगी दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानें, एअर इंडिया ने जारी किया बयान
Mon, 11 Aug 2025 04:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:02 PM IST
सार
Air India: एअर इंडिया ने एक सितंबर 2025 से दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। यह फैसला विमानों की अस्थायी कमी और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण लिया गया है। यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था या पूरा रिफंड दिया जाएगा और वे अन्य अमेरिकी शहरों के जरिए वॉशिंगटन तक पहुंच सकेंगे। एयरलाइन ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। यह फैसला कई परिचालन कारणों की वजह से लिया गया है, जिसमें पूरे हवाई मार्गों की विश्वसनीयता और संचालन की मजबूती सुनिश्चित करना शामिल है।
एक बयान में एअर इंडिया ने कहा कि यह निलंबन एअर इंडिया के विमान बेड़े में विमानों की अस्थायी कमी के कारण किया जा रहा है। एअर इंडिया ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों की रिट्रोफिटिंग (नया और उन्नत बनाना) की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक बड़ा और विस्तृत कार्यक्रम है, जिसका मकसद यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है। इस प्रक्रिया के कारण एक ही समय में कई विमान लंबे समय तक सेवा से बाहर रहेंगे और यह स्थिति कम से कम 2026 के अंत तक बनी रहेगी। इसके साथ ही पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से एअर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इससे उड़ानों को लंबा मार्ग तय करना पड़ता है, जिससे उड़ानों का संचालन और अधिक जटिल और मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें: 'मौसमी समस्या के कारण डायवर्ट की गई थी उड़ान', एअर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग पर बोला डीजीसीए
विज्ञापन
एक सितंबर 2025 के बाद वॉशिंगटन के लिए या वहां से एअर इंडिया की बुकिंग कराने वाले यात्रियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसमें उनकी पसंद के अनुसार दूसरी उड़ानों पर फिर से बुकिंग की जाएगी या पूरा पैसा वापस किया जाएगा। एअर इंडिया के यात्री अभी भी वॉशिंगटन तक वन स्टॉप वाली उड़ानों का विकल्प चुन सकते हैं। ये उड़ानें अमेरिका के चार बड़े शहरों – न्यूयॉर्क (जॉन एफ. कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा), नेवार्क (ईडब्ल्यूआर), शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के जरिए उपलब्ध होंगी।
इसमें एअर इंडिया की साझेदारी अलास्का एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस के साथ है, जिससे यात्री एक ही टिकट पर पूरी यात्रा कर सकेंगे और उनका सामान सीधे अंतिम गंतव्य तक भेजा जाएगा। एयर इंडिया भारत और उत्तरी अमेरिका के छह शहरों के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानों का संचालन जारी रखेगी, जिनमें कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर भी शामिल हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन