{"_id":"597a06a14f1c1bd9268b45f2","slug":"air-india-to-save-rs-10-cr-annually-by-banning-non-vegetarian-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांसाहारी भोजन बंद करने से सालाना 10 करोड़ रुपये बचाएगी एयर इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मांसाहारी भोजन बंद करने से सालाना 10 करोड़ रुपये बचाएगी एयर इंडिया
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
Air India
घरेलू विमानों के इकॉनमी क्लास में यात्रियों को मांसाहार भोजन की सेवा बंद करने से एयर इंडिया सालाना 8-10 करोड़ रुपये बचाएगी।
लोकसभा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिंहा ने कहा कि यह कदम लागतों को बचाने, अपव्यय को कम करने, सेवा में सुधार करने और भोजन के मिश्रण की किसी भी संभावना से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने लिखित जवाब देते हुए कहा कि इससे सालाना 8-10 करोड़ रुपये बचा लिए जाएंगे।
यात्रियों की राय के बारे में पूछे जाने पर सिंहा ने कहा कि केबिन क्रू के माध्यम से हमें यात्रियों के सुझाव प्राप्त हुए थे। दरअसल घाटे में चल रही राष्ट्रीय विमान सेवा अपने खर्चों में कटौती करने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।