{"_id":"597836d14f1c1b46798b4b66","slug":"dgca-has-issued-an-advisory-to-airlines-to-carry-hindi-reading-material-on-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेन में मिलेंगे हिंदी अखबार, DGCA ने जारी किया दिशा-निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्लेन में मिलेंगे हिंदी अखबार, DGCA ने जारी किया दिशा-निर्देश
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नया दिशा-निर्देश जारी किया है। नए दिशा-निर्देश में एयरलाइन कंपनियों को विमान में हिंदी समाचार पत्र और मैगजीन रखने को कहा गया है। यह नोटिस इसलिए जारी किया गया है ताकि विमान में हिंदी और अंग्रेजी दोनों प्रकार की सामग्री यात्रियों को पढ़ने को मिले।
विज्ञापन
डीजीसीए के संयुक्त महानिदेशक ललीत गुप्ता ने एयरलाइन कंपनियों को जारी निर्देश पत्र में कहा है कि विमान में हिंदी अखबार और मैगजीन न होना भारत सरकार की आधिकारिक भाषा की नीति के खिलाफ है।
विज्ञापन
हालांकि डीजीसीए के इस दिशा निर्देश पर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि डीजीसीए अब विमान में हिंदी प्रकाशन चाहती है साथ ही शाकाहारी खाना भी!
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में इकोनॉमी क्लास में मांसाहारी खाना बंद कर दिया था। जिसके बाद इस बात को लेकर विवाद हुआ था कि भारत सरकार एक विशिष्ट धार्मिक मानसिकता के तहत काम कर रही है।DGCA now wants Hindi publications served on Indian flights (together with vegetarian meals?)! https://t.co/gpkZVKFcOu
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 26, 2017
हालांकि एयर इंडिया ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा था कि यह कदम उड़ानों की कीमत कम करने के लिए उठाया गया है।