Ram Mohan Naidu: 'अभी निष्कर्ष पर न पहुंचें...', AAIB की रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू का बड़ा बयान
12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्रारंभिक है, मंत्रालय इसका विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि पायलट और क्रू हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं और सरकार अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 229 यात्री, 12 क्रू सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग शामिल थे। ऐसे में इस हादसे के ठीक एक महीना के बाद शनिवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये एक शुरुआती जांच रिपोर्ट पर है और एएआईबी की अंतिम रिपोर्ट आने तक कोई भी आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा।
रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा मंत्रालय- नायडू
नायडू ने कहा कि यह रिपोर्ट फिलहाल प्रारंभिक स्तर की है और मंत्रालय इसमें सामने आई बातों का विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की ओर से हम इसका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं। नायडू ने कहा कि एएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है और हम उन्हें हर संभव सहयोग दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट जल्द आएगी ताकि हम किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंच सकें।
ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: AAIB की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे; जानें भीषण हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ?
पायलट और क्रू को लेकर मंत्री का बयान
राम मोहन नायडू ने भारतीय विमानन क्षेत्र के पायलटों और क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पूरी तरह से मानता हूं कि हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतरीन पायलट और क्रू हैं। ये हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं।इसके साथ ही मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि उड्डयन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि यह सिर्फ प्रारंभिक रिपोर्ट है, अंतिम नहीं। जब तक फाइनल रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एएआईबी एक स्वतंत्र संस्था है, मंत्रालय उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करता। यह रिपोर्ट एक शुरुआती जांच का हिस्सा है, और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही अंतिम रिपोर्ट आएगी।
शहनवाज हुसैन ने भी दी प्रतिक्रिया
साथ ही इस रिपोर्ट पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट चौंकाने वाली है और कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट इस बात को उजागर करती है कि विमान के इंजन को ईंधन नहीं मिल रहा था। यह बहुत गंभीर और चिंताजनक बात है, और इससे कई स्तरों की जांच की जरूरत सामने आती है।
ये भी पढ़ें:- Air India on AAIB Report: 'जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी कंपनी'; 15 पेज की जांच रिपोर्ट पर एअर इंडिया