फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India issued a circular to all cabin crew and cockpit crew directing to say Jai Hind 

हर उड़ान की घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा 'जय हिंद', एयर इंडिया ने जारी किया सर्कुलर

Mon, 04 Mar 2019 09:37 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 04 Mar 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Air India issued a circular to all cabin crew and cockpit crew directing to say Jai Hind 
एयर इंडिया

एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ ‘जय हिंद’ कहना होगा। राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सोमवार को यह निर्देश दिया है। एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है, ‘तत्काल प्रभाव से सभी क्रू को हर घोषणा के अंत में थोड़े से अंतराल के बाद तथा जोश के साथ ‘जय हिंद’ बोलना होगा।’

विज्ञापन


एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के अपने पहले कार्यकाल के दौरान अश्वनी लोहानी ने मई 2016 में पायलटों को ऐसे ही निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘देश के रुख’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘रिमाइंडर’ है।
विज्ञापन


लोहानी ने मई 2016 में अपने कर्मचारियों से कहा था, ‘विमान के कैप्टन को अकसर यात्रा के दौरान अपने यात्रियों से जुड़े होना चाहिए और ‘जय हिंद’ शब्दों के इस्तेमाल का जबरदस्त असर पड़ेगा।’ इसके अलावा, लोहानी ने यह भी कहा था कि कर्मचारियों को यात्रियों के साथ विनम्र होना चाहिए और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखना ‘‘अच्छी बात’’ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहानी ने कहा था, ‘केबिन क्रू को यात्रियों के विमान पर चढ़ने और उतरने के समय परंपरा के तौर पर उन्हें ‘नमस्कार’ कहना चाहिए। चेहरे पर गुस्सा या नाराजगी के रत्तीभर भी भाव नहीं हों और चेहरे पर मुस्कान और विनम्रता से बात करना अच्छा होगा।’




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed