फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India has decided to cap the fare at Rs 9500 for all our flights

एयर इंडिया ने कम किया किराया, अब श्रीनगर से दिल्ली का टिकट 6715 रुपये

Sun, 04 Aug 2019 09:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Air India has decided to cap the fare at Rs 9500 for all our flights
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी के बाद से ही फ्लाइट टिकेट बुकिंग की संख्या बढ़ने लगी थी। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स से किराए को नियमित रखने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन


अब इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंज्य कुमार का कहना है कि एयर इंडिया ने श्रीनगर जाने और वहां से आने वाली सभी उड़ानों का किराया 9500 रुपये तय करने का फैसला लिया है। वहीं श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 6715 रुपये और दिल्ली से श्रीनगर का किराया 6899 रुपये तय किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन






श्रीनगर से जम्मू, दिल्ली या दूसरे स्थानों के लिए शनिवार और रविवार की सभी उड़ानों की टिकटें बुक हो चुकी हैं और कुछ सीटें बची हैं तो उनके लिए यात्रियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही थी। रविवार सुबह श्रीनगर से दिल्ली मार्ग की उड़ानों में शुरुआती किराया 15,500 रुपये तो सीधे और वन स्टॉप उड़ानों के लिए प्रति यात्री 21,000 रुपये तक देने पड़ रहे थे। श्रीनगर से मुंबई के लिए रविवार को न्यूनतम किराया 16,700 रुपये है और कुछ उड़ानों में यह 25,000 रुपये तक है।

बता दें कि आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रियों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा गया है। 15 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा को पहले ही चार अगस्त तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। अमरनाथ यात्रियों तथा पर्यटकों को राज्य प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।


श्रीनगर एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को भी सेवा में लगाया गया है। 300 से अधिक यात्रियों को इस विमान से भेजा गया। सभी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने इलाके में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पर्यटक न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed