फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight Hong Kong to Delhi was forced to return to its origin after pilot suspected technical issue

Air India: दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में खराबी; उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही वापस हांगकांग लौटा

Mon, 16 Jun 2025 11:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Jun 2025 11:43 AM IST
सार

हांगकांग से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान सोमवार को उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही अपने मूल हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। दरअसल, पायलट को विमान में तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान संख्या एआई 315 हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया है। सभी यात्री विमान से उतर गए हैं।

विज्ञापन
Air India flight Hong Kong to Delhi was forced to return to its origin after  pilot suspected technical issue
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में ऐसा ही एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


विमान सेवा कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान संख्या AI 315 हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री विमान से उतर गए हैं। साथ ही कहा कि विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। विमान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समय) रवाना हुआ और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली उतरना था। उड़ान ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के मुताबिक, विमान लगभग 3.5 घंटे की देरी से रवाना हुआ, जबकि इसका निर्धारित प्रस्थान सुबह 8.50 बजे था। विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर सवा एक बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
विज्ञापन


बीते दिन भी हुई थी ऐसी घटना
इससे पहले रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुफ्थांसा की फ्लाइट को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट वापस जाना पड़ा था
बीते दिन हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को रविवार शाम को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस उतरना पड़ा था। फ्लाइट LH752 जर्मनी से रवाना हुई थी। उसे सोमवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया। 

बम की धमकी वाला ईमेल मिला था
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 15 जून 2025 को शाम 18:01 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर लुफ्थांसा फ्लाइट एलएच 752 को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। बम की धमकी के बाद आकलन समिति का गठन किया गया और एसओपी के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन को मूल स्थान या निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे पर वापस जाने की सलाह दी गई।


लखनऊ में सऊदी के विमान के पहियों से धुआं निकलता देखा गया
इससे पहले 15 जून की सुबह जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया गया और विमान को किसी भी अनहोनी से बचाया गया। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed