Air India Express: DGCA की फटकार के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मानी इंजन रखरखाव में चूक, कहा- सुलझ गया मामला
Air India Express: डीजीसीए की फटकार के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान इंजन पार्ट बदलने में देरी और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की बात मानी है। एयरलाइन ने इसे तकनीकी खामी बताते हुए सुधार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई का दावा किया है। यह चूक जून के भीषण ड्रीमलाइनर हादसे से पहले की थी, जिसमें 241 लोगों की जान गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन नियामक संस्था डीजीसीए की कड़ी फटकार के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को माना कि उसने अपने एयरबस ए320 विमान के इंजन पार्ट बदलने में देरी की थी और इस बात को रिकॉर्ड से छिपाया भी था। एयरलाइन ने कहा कि अब समस्या दूर कर दी गई है और सुधार तथा रोकथाम संबंधी कदम उठाए गए हैं।
एयरलाइन ने बताया कि मई 2023 में यूरोपीय वायु सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने इसके बेड़े के दो इंजन पर 'एयरवर्थिनेस' निर्देश जारी किया था। पहले इंजन पर समय पर बदलाव कर दिया गया था, लेकिन दूसरे इंजन पर 'रिकॉर्ड माइग्रेशन' की तकनीकी समस्या के कारण बदलाव छूट गया।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया के पायलट की उड़ान से पहले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; फ्लाइट AI2414 में हुई देरी
एयरलाइन ने कहा कि जैसे ही इसे मालूम हुआ, तकनीकी टीम ने तुरंत आवश्यक बदलाव किए और दूसरा इंजन भी समय पर अनुपालन के दायरे में ले लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गलती स्वीकार कर इसे सही किया गया और डीजीसीए द्वारा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई है।
मीडिया रिपोर्ट में डीजीसीए के गोपनीय दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा गया कि 2024 के एक नियमित ऑडिट में यह उल्लंघन सामने आया और मार्च में एयरलाइन को औपचारिक चेतावनी दी गई थी। दस्तावेज में यह भी कहा गया कि एयरलाइन ने एएमओएस प्रणाली में रिकॉर्ड बदलकर समय पर बदलाव दिखाया था।
ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: अहमदाबाद में घटनास्थल से मिले कई शवों के अवशेष, DNA जांच के बाद छह परिवारों को सौंपे गए
यह तकनीकी चूक जून की अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया ड्रीमलाइनर दुर्घटना से पहले की घटना है, जिसमें 241 लोगों की मौत हुई थी, यह पिछले एक दशक की सबसे घातक विमान हादसा था। एयर इंडिया एक्सप्रेस वर्तमान में अपने बेड़े के विस्तार के साथ एआईएक्स कनेक्ट के साथ एकीकरण कर रही है। उसने दोहराया है कि वह उच्चतम सुरक्षा और नियामक अनुपालन मानकों का पालन करती रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.