फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India cancels eight flights including four international services Know all about it

Air India: एअर इंडिया की चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स रद्द; रखरखाव-परिचालन संबंधी वजह से फैसला

Fri, 20 Jun 2025 11:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

एअर इंडिया ने शुक्रवार को विमान की जांच, रखरखाव, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। भावित उड़ानों में दुबई, मेलबर्न, चेन्नई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच की सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Air India cancels eight flights including four international services Know all about it
एअर इंडिया - फोटो : ANI

विस्तार

एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indigo: मदुरै जा रहे इंडिगो की उड़ान में बीच हवा में तकनीकी खराबी; 68 यात्रियों को लेकर वापस चेन्नई लौटा विमान
विज्ञापन


एयरलाइन ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से निर्धारित करने की पेशकश की है। रद्द की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दुबई से चेन्नई के लिए AI-906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए AI-308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए AI-309 और दुबई से हैदराबाद के लिए AI-2204 थीं। ऐसे ही चार घरेलू उड़ानें पुणे से दिल्ली के लिए AI-874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए AI-456, हैदराबाद से मुंबई के लिए AI-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए AI-571 रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति अपनी वेबसाइट पर देखें या अपडेट के लिए ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल करें। बयान में आगे कहा गया, 'विमानों पर बढ़ी जांच, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और खराब मौसम के कारण हम कुछ व्यवधानों से जूझ रहे हैं, जिसके बारे में यात्रियों को उचित रूप से सूचित किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति यहां हमारी वेबसाइट पर देखें। वे हमारे ग्राहक केंद्र पर 011-69329333, 011-69329999 पर कॉल भी कर सकते हैं।



यह भी पढ़ें- Air India Tragedy: एअर इंडिया की 15% उड़ानों में कटौती, 21 जून से 15 जुलाई तक इन अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर असर


बीते दिन भी दी थी अहम जानकारी
इससे पहले एअर इंडिया ने गुरुवार को कहा था कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी और तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित की रहेंगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा था कि इसका उद्देश्य यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है। दरअसल, अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइन ने अपने विमानों की जांच बढ़ा दी है और एहतियातन कई कदम उठा रही है। इससे पहले 12 जून को हुए घातक विमान हादसे में विमान में सवार 241 और घटनास्थल पर मौजूद तकरीबन 29 लोगों की मौत हुई थी।

21 जून से 15 जुलाई तक सेवाएं होंगी प्रभावित
ये घोषणा उस समय की गई है जब एक दिन पहले एयरलाइन ने कहा था कि वह अस्थायी रूप से बड़े आकार वाले विमानों से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। एयरलाइन ने बयान में कहा, 'ये कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी।' इसमें दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी की जाएगी।

हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाएगा एअर इंडिया
एअर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें घटाने और तीन विदेशी मार्ग पर सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। हालिया विमान दुर्घटना के बाद सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed