फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Ahmedabad-London flight cancelled Delhi-Paris, Gatwick-Amritsar flights also disrupted

Air India Flights: एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द; दिल्ली-पेरिस, गैटविक-अमृतसर की उड़ान भी बाधित

Tue, 17 Jun 2025 12:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को अचानक रद्द करना पड़ा। बीते दो दिनों में कई बार ऐसा हुआ है, जब बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को तकनीकी समस्या की वजह से या तो रद्द करना पड़ा है या फिर विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। हालांकि, अहमदाबाद-लंदन की उड़ान को एयरक्राफ्ट की अनुपलब्धता की वजह से रद्द करना पड़ा है।

विज्ञापन
Air India Ahmedabad-London flight cancelled Delhi-Paris, Gatwick-Amritsar flights also disrupted
Air India - फोटो : PTI

विस्तार

एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस बीच लंदन से अमृतसर, दिल्ली से पेरिस और पेरिस से दिल्ली की उड़ान को भी रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-पेरिस वाली एअर इंडिया की उड़ान को रद्द करने की वजह तकनीकी समस्या बताई गई। इस बीच खबर है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के महानिदेशक फैज अहमद किदवई आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


पहले जानते हैं अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट के बारे में
जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई। पहले एयर इंडिया AI315 (हांगकांग से दिल्ली) संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन


अब दिल्ली-पेरिस की उड़ान के बारे में जानिए
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, '17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को रद्द कर दिया गया है। उड़ान से पहले की अनिवार्य जांच में एक समस्या सामने आई है, जिसे अभी ठीक किया जा रहा है। हालांकि, पेरिस चार्ल्स डी गॉल (CDG) हवाई अड्डे पर रात के संचालन पर प्रतिबंध के तहत आने वाली उड़ान को देखते हुए उड़ान को रद्द कर दिया गया है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों को विकल्प की पेशकश भी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप 17 जून, 2025 को पेरिस से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI142 भी रद्द कर दी गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें
Indigo Emergency Landing: कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को बम की धमकी; नागपुर डायवर्ट की गई फ्लाइट
Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया

Air India Ahmedabad-London flight cancelled Delhi-Paris, Gatwick-Amritsar flights also disrupted
Air India - फोटो : PTI

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की उड़ान को परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए AI-159 की उड़ान रद्द कर दी गई है। विमान को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तय समय से देरी से दोपहर तीन बजे रवाना होना था।

हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा, 'हमें सूचित किया गया है कि परिचालन संबंधी कारणों की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई है। अहमदाबाद से लंदन के लिए मूल उड़ान, जिसका कोड AI-171 था, ने सोमवार से नए उड़ान कोड AI-159 के साथ परिचालन फिर से शुरू किया था।' अधिकारी ने उड़ान रद्द होने के कारण 'परिचालन संबंधी मुद्दों' के बारे में विस्तार से नहीं बताया। 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई उड़ान AI-171 को नए कोड AI-159 से बदल दिया गया है।

एयर इंडिया ने क्या कहा?
एयर इंडिया ने कहा, 'अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान संख्या AI159 को आज विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और अतिरिक्त एहतियाती जांच है। इस वजह से विमान को अपने गंतव्य तक पहुंचने और वापस आने के लिए सामान्य से अधिक समय लग रहा है। किसी तरह की तकनीकी खराबी का दावा पूरी तरह से गलत है। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हमने उनके गंतव्य तक उड़ान भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों की ओर से विकल्प चुनने पर रद्दीकरण या पूर्ण धन वापसी की पेशकश भी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप 17 जून को लंदन, गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान संख्या AI170 रद्द कर दी गई है।'

यात्रियों को हुई परेशानी
अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 के एक यात्री ने कहा कि मैं दोपहर 1 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट से लंदन के गैटविक जाने वाला था, लेकिन मुझे पता चला है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। क्रू मेंबर फ्लाइट रद्द करने का कोई कारण या किराया वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। एक यात्री के रिश्तेदार ने कहा कि हमें बताया गया है कि आज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है और यह कल सुबह 11 बजे रवाना होगी। यहां सभी यात्री परेशान हैं। एक अन्य यात्री ने कहा कि मैं अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहा हूं। हमें एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट रद्द करने के बारे में कोई जवाब नहीं मिला है।

Air India Ahmedabad-London flight cancelled Delhi-Paris, Gatwick-Amritsar flights also disrupted
कोलकाता में खड़ा एअर इंडिया का विमान - फोटो : PTI
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में खराबी
इससे पहले सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा। ड्रीमलाइनर विमान एआई180 समय पर (रात 12.45 बजे) हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5.20 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।

अहमदाबाद हादसे के बाद डर का माहौल
विमान सेवा ऐसे वक्त रद्द करनी पड़ी है, जब पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया का विमान एआई-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराकर क्रैश हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।

दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी
इससे पहले बीते दिन हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

रविवार को लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट में भी हुई थी दिक्कत
रविवार को भी लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed